बछवाड़ा के फतेहा ठाकुरवाड़ी भवन का हुआ जिर्णोद्धार,नए भवन में राम जानकी को पुनःकिया गया स्थापित

0

डीएनबी भारत डेस्क 

Midlle News Content

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के फतेहा पंचायत के फतेहा गांव स्थित राम जानकी ठाकुरवाड़ी का जिर्णोद्धार के साथ साथ शुक्रवार को फतेहा ठाकुरवाड़ी के मंहथ बाबा श्री राम सुमरन दास जी महराज के नेतृत्व में राम जानकी की प्रतिमा पुनः स्थापित किया गया। उन्होंने बताया कि फतेहा गांव में चार ठाकुरवाड़ी है जिसमें बलान नदी के किनारे स्थित ठाकुरवाड़ी जिर्ण शीर्ण अवस्था में होने के कारण विगत कुछ माह पुर्व गांव के बुद्धिजीवीयो की बैठक बुलायी गयी थी। बैठक में ठाकुरवाड़ी को जिर्णोद्धार का प्रस्ताव के उपरांत राम जानकी को दुसरे ठाकुरवाड़ी में रखने की बात हुई थी। उन्होने बताया कि ठाकुरवाड़ी का जिर्णोद्धार के उपरांत समारोह पुर्वक राम जानकी को पुनः: स्थापित किया गया। प्रतिमा स्थापना के दौरान विभिन्न जिलों के साधु संत महात्मा विद्वान ब्राह्मणों ने शिरकत किया। ग्रामीणों के साथ संत महात्माओं के द्वारा शोभायात्रा निकालकर राम जानकी के प्रतिमा रथ पर बिठाकर गाजे-बाजे के साथ समूचे गांव का भ्रमण करते हुए 251 कुमारी कन्याओं के साथ नवनिर्मित भवन में स्थापित किया गया। शोभायात्रा में शामिल साधु संत महात्माओं व आम जनों द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से समूचा इलाका गुंजायमान हो गया।  मूर्ति स्थापना को सनातन धर्म के अनुसार विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा पूजा अर्चना हवन आदि किया गया। मूर्ति स्थापना के उपरांत समूचे बिहार के विभिन्न जिलों के पधारे हुए संत महात्माओं का भंडारा कराया गया साथ इलाके के सभी कुमारी कन्याओं का भी भोजन कराया गया।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार

- Sponsored -

- Sponsored -