बसपा के सिंबल पर सतीश यादव और पिंटू यादव ने दाखिल किया नॉमिनेशन

 

डीएनबी भारत डेस्क 

कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा में हो रहे उपचुनाव को लेकर मंगलवार को बसपा के सिंबल पर सतीश सिंह यादव उर्फ पिंटू यादव ने नॉमिनेशन फाइल किया है। सैकड़ो की संख्या में समर्थक नॉमिनेशन में मौजूद रहे। नॉमिनेशन के बाद दुर्गावती प्रखंड के बिछिया में एक जनसभा आयोजित की गई है जहां भारी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा है। पिंटू सिंह यादव उर्फ सतीश यादव रामगढ़ के पूर्व विधायक अंबिका यादव के भतीजा हैं जो अंबिका यादव के चुनावी मैदान में भरपूर साथ देते रहे हैं।

Midlle News Content

2020 के विधानसभा चुनाव में जीत के करीब पहुंच गई थी बसपा लेकिन राजद ने जीत हासिल किया था। रामगढ़ में त्रिकोणीय लड़ाई है जिसमें राजद, बसपा और भाजपा चुनावी मैदान में है। इधर जनसुराज ने भी अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। सतीश यादव उर्फ पिंटू यादव ने मीडिया से वार्ता के दौरान बताया बसपा पार्टी से रामगढ़ विधानसभा चुनाव में नॉमिनेशन किया गया है। हमारा मुद्दा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार मुख्य मुद्दा है। उसके अलावा बिजली, सड़क, पानी भी हमारा मुद्दा है।

पिछली बार चुनाव में बसपा जीत चुकी थी यह सभी को पता है लेकिन बैक में नहीं जाना चाहता कि बेईमानी किस तरह हुई। इस बार सभी लोग का यही कहना है कि ईतना अधिक वोट से जिताएंगे की बेईमान की एक नहीं चलेगी। इस बार हमारी लड़ाई किसी से नहीं है हम अपने मुद्दे और विचारों को लेकर चुनावी मैदान में है। 13 सालों से समाज सेवा में लगा हूं। कोरोना कल में भी हमने काफी लोगों का सेवा किया है। जनता का डिमांड है इस बार बसपा का परचम लहराएगा।

कैमूर से देवव्रत तिवारी

- Sponsored -

- Sponsored -