ससुराल में फंदे से लटका हुआ युवक का शव पुलिस ने किया बरामद, अवैध संबंध को लेकर पत्नी ने अपने पति की हत्या करने का परिजन लगा रहे हैं आरोप

 

घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी सकरवासा गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

बेगूसराय में ससुराल गए युवक का फंदे से लटका हुआ शव पुलिस ने बरामद किया। वही युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वही बेटे की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी सकरवासा गांव की है। मृतक युवक की पहचान साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहने वाले अर्जुन साहनी का पुत्र रोहित कुमार साहनी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि मृतक रोहित कुमार साहनी के पत्नी का मायके में ही किसी और लड़का के साथ अवैध  संबंध था। जिसका विरोध रोहित कुमार साहनी के द्वारा लगातार किया जाता था।

इसको लेकर कई बार गांव में पंचायत भी हुआ था लेकिन इसके बावजूद भी महिला का आदत नहीं सुधार और लगातार उसे गांव के ही रहने वाले युवक के साथ अवैध संबंध बनाकर रखा था। उन्होंने बताया है कि अवैध संबंध के कारण ही रोहित कुमार साहनी को पहले हत्या कर दिया उसके बाद शव को पेड़ से टांग दिया है। उन्होंने साफ तौर से यह आरोप लगाया है की पत्नी के द्वारा ही पति की हत्या की गई है। परिजनों यह भी बताया है कि सुबह इस बात की जानकारी दी गई कि रोहित कुमार साहनी का शव पेड़ से टंगा हुआ है।

उन्होंने बताया है कि पत्नी के द्वारा ही हत्या कर शव को पेड़ से टांग दिया है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर चेरिया बरियारपुर थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जा रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -