बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर बेगूसराय जिले को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग

बेगूसराय में बछवारा प्रखंड से लेकर साहेबपुर कमाल प्रखंड तक लोग बाढ़ का दंश झेल रहे हैं

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में बाढ़ का खतरा दिन पर देखने को मिल रहा है। इस बाढ़ के वजह से लोग घर से बेघर हो रहे हैं। वहीं बाढ़ के पानी आने के बाद घर छोड़कर लोग पलायन करने को मजबूर है। खासकर मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ के पानी आने के बाद कई घर गंगा में गिरकर समा गया है।इस बाढ़ इसको लेकर आज बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय जिले में बाढ़ का तांडव देखने को मिल रहा है।

बाढ़ को लेकर लोग भयभीत है। उन्होंने जिला प्रशासन एवं बिहार सरकार से मांग किया है कि सही तरीके से बाढ़ पीड़ितों को व्यवस्था किया जाए। इस दौरान उन्होंने कहा है कि जिस जिस जगह बांध पर रिसाव हो रहा है। उसे जिला प्रशासन के द्वारा उसे बंद को ठीक किया जाए अगर नहीं कर समय रहते हुए ठीक किया जाएगा अगर बांध टूट जाएगा तो पूरे बेगूसराय बह जाएगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि डेढ़ लाख हेक्टेयर उपजाऊ भूमि है। जिसमें 1 लाख हेक्टेयर जमीन प्रभावित है।

Midlle News Content

आपको बताते चले की बेगूसराय में बछवारा प्रखंड से लेकर साहेबपुर कमाल प्रखंड तक लोग बाढ़ का दंश झेल रहे हैं तो वहीं बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर बेगूसराय पूरे जिले को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग की है । उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन एवं बिहार सरकार के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत पहुंचाई जा रही है। लेकिन जिस तरह से किसानों को अपनी फसलों से हाथ धोना पड़ा है। और करोड़ों रुपए की फसल का नुकसान सहना पड़ रहा है।

ऐसे में बिहार सरकार को ध्यान देना चाहिए और किसानों की समस्याओं को देखते हुए क्षतिपूर्ति करनी चाहिए, जिससे कि किसानों की परेशानियां कुछ कम हो सके। उन्होंने कहा कि साहेबपुर कमल से लेकर तेघड़ा अनुमंडल तक लाखों की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है ऐसे में जिले वासियों को सहायक सरकारी सहायता की आवश्यकता है और निश्चित रूप से उनके द्वारा प्रयास किया जाएगा कि जिले को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित कर यथासंभव लाभ पहुंचाया जा सके।

इस दौरान मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने भी कहा कि बाढ़ का तांडव मटियानी प्रखंड में देखने को मिल रहा है बाढ़ के चपेट में आने से कई घर गंगा में समा गया है उन्होंने कहा की व्यवस्था पूरी तरह से जिला प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है लेकिन सरकार को रिंग बांध बनाने की आवश्यक आवश्यकता है अगर सही समय पर रिंग बांध अगर बन जाता है तो आने वाला समय उसे इलाके में बाढ़ से लोग बच सके।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -