बेगूसराय में सांप काटने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 

साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहोक गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

बेगूसराय में सांप काटने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मामला साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहोक गांव की है। मृतक बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान विष्णुपुर आहोक गांव के रहने वाले जोगा पासवान के रूप में की गई है।

इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि जोगा पासवान घर के सामने शौच करने के लिए गया था। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सांप डसने के बाद घर में बेहोश होकर गिर गया। आनन फानन में परिजनों ने उसे उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों ने साहेवपुर कमाल थाना पुलिस को दी। मौके पर साहेवपुर कमाल थाने पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम किया बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored -

- Sponsored -