नालंदा: सनातन धर्म के खिलाफ बोलने वाले को जुबान व आंख उठाने वाले को आंख नोच लेगे:-प्रज्ञा भारती

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा में इन दोनों सनातन धर्म को लेकर पूरे बिहार में सियासी पारा काफी गर्म है। लगातार सनातन धर्म को लेकर इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन में बार पलट बार भी चल रहा है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी नालंदा जिला के महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रज्ञा भारती के द्वारा चोरा बगीचा इलाके में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

Midlle News Content

प्रेस वार्ता के दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सनातन धर्म को लेकर इंडिया महागठबंधन पर पलटवार करते हुए कहा कि सनातन धर्म एक ऐसा धर्म है जो आदि अनादि काल से चला आ रहा है। सनातन धर्म को जो भी क्षति पहुंचाने का प्रयास किया है उसका खात्मा होना तय है।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं चंडी का रूप लेकर वैसे लोगो का खात्मा करेगे जो सनातन धर्म का विरोधी है। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रज्ञा भारती ने कहा अगर कोई भी सनातन धर्म के विरोध में कोई बोलेगा तो उसकी जुबान खींच लेंगे या कोई सनातन धर्म के आंख दिखाएगा उसकी आंखें भी आंख निकाल लेंगे।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored -

- Sponsored -