भारत के गौरवशाली इतिहास पर गौर किया जाए तो ब्राह्मणों ने ही यहां के समाज का निर्माण किया है:- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

आज आरजेडी के नेताओं के द्वारा ब्राह्मण पर जातिगत टिप्पणी करते हुए ब्राह्मण समाज को गाली दी जा रही है। जो कहीं से उचित नहीं है। उन्होंने कहा की आरजेडी के नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। 

डीएनबी भारत डेस्क 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को बेगूसराय की धरती पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत। अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत बेगूसराय पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का कार्यकर्ताओं ने जिले के प्रवेश द्वार सिमरिया से लेकर जीरो माइल के दिनकर गोलंबर तक भव्य स्वागत किया।

Midlle News Content

सम्राट चौधरी ने जीरोमाइल स्थित राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उसके बाद उन्होंने मीडिया के सामने बताया कि आज आरजेडी के नेताओं के द्वारा ब्राह्मण पर जातिगत टिप्पणी करते हुए ब्राह्मण समाज को गाली दी जा रही है। जो कहीं से उचित नहीं है। उन्होंने कहा की आरजेडी के नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। अगर भारत के गौरवशाली इतिहास पर गौर किया जाए तो ब्राह्मणों ने ही यहां के समाज का निर्माण किया है।

भारत के समाज निर्माण की नींव रखने वाले आचार्य चाणक्य ब्राह्मण समाज से आते थे और उन्होंने भारत के गौरवशाली इतिहास की रचना में अहम योगदान दिया है। इसलिए ब्राह्मणों पर टिप्पणी करने वाले लोगों के लिए सिर्फ इतना ही कहा जा सकता है कि उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई है और वह अपना संतुलन खो चुके हैं।

बेगूसराय संबाददाता सुमित कुमार बबलु की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -