बछवाड़ा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बेगमसराय अनुसूचित में समर कैंप के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सामाजिक गतिविधियों की दी जा रही है जानकारी

 

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार में शिक्षा विभाग बच्चों के प्राथमिक शिक्षा के साथ ही कई प्रकार के एक्टिविटीज भी करवा रही है। इस कड़ी में फिलहाल बच्चों को समर कैंप के माध्यम से दैनिक क्रियाकलाप समेत कई तरह के सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है। इसके तहत बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रानी दो पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बेगमसराय अनुसूचित में छात्र छात्राओं को प्रधानाध्यापिका संध्या कुमारी के नेतृत्व में मनोरंजक तरीके से शिक्षा दी जा रही है।

समर कैंप का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन बच्चों को ई कचरा के बारे में बताया गया और उससे संबंधित गतिविधि कराई गई। बच्चों को सिखाया गया कि ई कचरा क्या है और इसे कैसे रियुज और रीसाइकल किया जाता है। बता दें कि समर कैंप में बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली, सतत खाद्य प्रणाली, ई कचरा कम करना, कचरा कम फैलाना, ऊर्जा की बचत करना, पानी बचाना, सिंगल प्लास्टिक के इस्तेमाल न करना आदि गतिविधियां बताई जाएगी।

Midlle News Content

बताते चलें कि पुर्व में समर कैम्प को लेकर 12 जून से 20 जून तक का समय दिया गया था। लेकिन भीषण गर्मी के कारण समर कैम्प की तिथि में बदलाव करते हुए एक जुलाई से आठ जुलाई कर दिया गया। विद्यालयों में सफल कैंप का आयोजन एक कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों को छात्रों तक पहुंचाने को लेकर शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों को कई दिशा निर्देश जारी किया है।

प्राथमिक विद्यालय बेगमसराय अनुसूचित प्रधानाध्यापिका संध्या कुमारी ने बताया कि में समर कैंप के दौरान विभिन्न थीम आधारित गतिविधियों के द्वारा छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम का आयोजन कर जागरूक करने का काम किया जा रहा है। जागरूकता अभियान को लेकर छात्र भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। विद्यालय परिसर में मिशन लाइफ के तहत छात्र जीवन जीने की कला व तकनीकी का ज्ञान प्राप्त कर रहे।

उन्होंने बताया बताया कि एक जुलाई से विद्यालय में छात्रों के बीच समर कैंप की शुरुआत की गई। पहले दिन स्वस्थ जीवन शैली अपनाना थीम पर छात्रों को जागरुक किया गया। दुसरे दिन सतत खाद्य प्रणाली अपनाना और किसानों के बारे में खेतों की जुताई,पौधा रोपन,पानी पटवन व फसल की देखभाल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। वही बुधवार को छात्रों के बीच थीम ई-कचरा कम करना के बारे में छात्रों को बताया गया।

उन्होंने समर कैंप के दौरान बताया कि घर का कचरा हो या अन्य जगहों के कचरे को उसके सही स्थान पर ही डालना चाहिए,जिससे गंदगी इधर उधर ना फैल सके और हमलोग स्वस्थ्य रह सके। उन्होंने बताया कि समर कैंप के दौरान आठ जुलाई तक छात्रों को कचरा कम फैलाना,उर्जा बचत करना,पानी बचाना,सिंगल प्लास्टिक के इस्तेमाल को ना करना समेत अन्य कार्यों को लेकर जागरूक करना है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -