बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 

पासरहा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने तेल टैंकर गाड़ी में जबरदस्त सामने से धक्का मार दिया था।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के बिहट गांव के रहने वाले राजेंद्र महतो का पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि विकास कुमार पेसे से उपचालक था। और वह 13 अप्रैल को खगड़िया से तेल टैंकर गाड़ी लेकर वह अपने घर वापस लौट रहा था।

Midlle News Content

तभी पासरहा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने तेल टैंकर गाड़ी में जबरदस्त सामने से धक्का मार दिया था। इस हादसे में उपचालक विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज क्रम में आज उसकी मौत हो गई। इस मौत की खबर परिजनों के द्वारा नगर थाना पुलिस को दी। मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंचकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -