खगड़िया में गोलीबारी में घायल राजद नेता की इलाज के दौरान बेगूसराय में मौत

0

खगरिया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के मोरकाही में बुधवार को गोलीबारी की घटना में घायल राजद कार्यकर्ता सह दिवंगत विधायक विद्यानंद यादव के भांजा अरविंद कुमार की बेगूसराय में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना बुधवार की शाम की है। अरविंद कुमार फिलहाल राजद के सक्रिय कार्यकर्ता थे।

परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम को अपना काम निपटा कर खगड़िया से अपने घर कोकराहा वापस जा रहे थे इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने मोरकाही के नजदीक उन्हें घेर लिया और गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें अरविंद कुमार को गोली लग गई। जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसे बेगूसराय के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां देर रात उनकी मौत हो गई।

Midlle News Content

फिलहाल इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक पृष्ठभूमि रहने एवं राजनीतिक कारण से अरविंद कुमार की हत्या की गई है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या की मूल वजह क्या है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored -

- Sponsored -