सीएम नीतीश में नैतिकता बिल्कुल नहीं बची, भागलपुर में पुल गिरने पर बोले आरसीपी सिंह

डीएनबी भारत डेस्क 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सेवा सुशासन और गरीब कल्याण का 9 साल बेमिसाल के मौके पर नूरसराय प्रखंड के अजनौरा गांव में जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने भागलपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट पुल के धराशायी होने के सवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब एक छोटा सा पंचायत में मुखिया अगर घोटाला करता है तो उसके ऊपर एफआईआर की जाती है।

Midlle News Content

भागलपुर में 17 सौ करोड़ की लागत से बना पूल धराशायी हो गया। इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एएफआईआर करके सख्त कार्रवाई करनी होगी। आरसीपी सिंह ने कहा भागलपुर में पुल धराशायी होने का जिम्मेदार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में नैतिकता बिल्कुल ही नहीं बची है। जब तक नीतीश कुमार केंद्र में मंत्री थे जब तक उनमें नैतिकता बची हुई थी। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख से नैतिकता शब्द शोभा नहीं देता है।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored -

- Sponsored -