पांच लीटर देशी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव से गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा एवं प्रशिक्षु एएसआई सुभाष कुमार नें रसलपुर गांव में छापेमारी कर रसलपुर गांव निवासी स्व. मिश्री मंडल के पुत्र जगदीश मंडल को गिरफ्तार कर लिया।

Midlle News Content

गिरफ्तार शराब व्यवसाई के पास से 5 देशी शराब बरामद किया गया है। पुलिस ने कांड संख्या 110/23 दर्ज करते हुए शराब व्यवसाई को न्यायिक हिरासत में बेगुसराय भेज दिया। थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाए जाने से अवैध रूप से देशी शराब निर्माण करने वाले एवं अवैध शराब कारोबार करने बालों में हड़कंप मच गया है।

बेगूसराय भगवानपुर से गणेश प्रसाद की रिपोर्ट 

- Sponsored -

- Sponsored -