बेगूसराय के खोदावंदपुर में प्रखंड राजद महिला प्रकोष्ठ की बैठक में मीरा कुमारी प्रखंड अध्यक्ष, रेणु प्रधान सचिव मनोनीत

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में शनिवार की शाम प्रखंड के राजद महिला कार्यकर्ताओ को बैठक राजद प्रखंड कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राजद महिला प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष सह जिला परिषद प्रेमलता कुमारी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक राजवंसी महतो ने कहा राजद एटूजेड की पार्टी है। दल में देश की आधी आबादी नारी शक्ति को सम्मान दिए बिना दल और समाज का विकास संभव नही है।

Midlle News Content

राजद महिलाओ को अपने संगठन में उचित प्रतिनिधित्व दिया है और देता रहेगा। राजद महिला प्रकोष्ट के प्रदेश महा सचिव कुमारी सावित्री कुशवाहा ने बूथ स्तर तक महिलाओ को ससख्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस मौके पर प्रखंड राजद महिला प्रकोष्ट का गठन किया गया। महिला कार्यकर्ताओ ने सर्वसम्मति से मीरा कुमारी को प्रखंड अध्यक्ष तथा रेणु कुमारी को प्रधान सचिव मनोनीत किया।

कार्यकर्ताओ ने प्रेमा शास्त्री को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत करते हुए बबिता कुमारी को सागी पंचायत का अध्यक्ष , राम दाना देवी को प्रधान महासचिव बनाया गया। मेघौल पंचायत अध्यक्ष पद पर मंजू देवी , फ़फौत में रामा देवी , खोदावंदपुर में इंदु देवी , बरियारपुर पश्चमी में मीना देवी , दौलतपुर में रंजू कुमारी , बरियारपुर पूर्वी रिंकी कुमारी तथा बाड़ा पंचायत में भवानी देवी को पंचायत अध्यक्ष बनाया गया।

मौके पर प्रखंड राजद अध्यक्ष मो. जियाउर्रहमान उर्फ शैफी , युवा प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव , विधायक प्रतिनिधि विजय कुशवाहा सहित अनेक राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवादाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -