आइए जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन, राशिफल 03 अगस्त 2024

डीएनबी भारत डेस्क

राशिफल ज्योतिष शास्त्र की एक विधा है, जिसके माध्यम से विभिन्न काल खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल में गणना की जाती है कि ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का प्रभाव आपके जीवन में क्या होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियां वर्णित हैं। तो आइए जानते हैं शनिवार 03 अगस्त 2024 का राशिफल

मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए फायदे की स्थिति बन रही है। रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा मिल सकता है। भाई बहन से चल रहा मन मुटाव दूर होगा। समय बर्बाद न करें, सदुपयोग करें। व्यवसाय के मामलों में बाहरी लोगों पर भरोसा न करें, सलाह नुकसानदायक हो सकता है। स्वास्थ्य में हल्की फुल्की परेशानी हो सकती है।

वृष राशि
निवेश के अनुकूल समय है। मनोरंजन में समय बीतेगा। बच्चों का मनोबल बढ़ाएं और उन्हें सही मार्गदर्शन दें। कुछ परेशानियां आ सकती हैं लेकिन सकारात्मकता से हल भी मिल जायेगा। कारोबार को लेकर दूर दराज के क्लाइंट्स से संबंध अच्छा बनाएं, फायदेमंद होगा। जोखिम भरे काम से बचें।

मिथुन राशि
संतान की उपलब्धि से मन खुश रहेगा। फाइनेंस से संबंधी योजनाओं के लिए अच्छा समय है। अपना काम दूसरों में बांटें ताकि आपका कार्यभार हल्का हो। दिखावे की प्रवृति से बचें। व्यवसाय में नए काम शुरू न करें, समय अनुकूल नहीं है। सरकारी नौकरी वाले काम की अधिकता की वजह से परेशान रहेंगे। परिवार में प्रेम रहेगा।

कर्क राशि
आज का दिन उन्नतिदायक है। कोई भी खास काम करने से पहले वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन अवश्य लें, फायदेमंद रहेगा। पैतृक मामले जो फंसे हैं उसका समाधान मिलेगा। व्यवसाय संबंधी मामले बातचीत से सुलझ सकेंगे। व्यवसाय में विस्तार करने की योजना है तो उस पर काम करें, फायदा होगा। भीड़भाड़ वाले जगहों पर जाने से बचें।

सिंह राशि
दैनिक गतिविधि व्यवस्थित रहेंगी, आय में सुधार होगा। आत्म अवलोकन करें इससे मन को शांति और समस्याओं का हल मिलेगा। व्यवसायिक कार्यप्रणाली बेहतर होगा और कर्मचारियों का सहयोग काम की गति को बढ़ाएगा। वैवाहिक रिश्तों में गलतफहमी हो सकती है, आपस में बैठ कर मामला सुलझाएं।

Midlle News Content

कन्या राशि
प्रॉपर्टी खरीद बिक्री मामले में सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। पड़ोसियों से बहस की स्थिति बन सकती है। व्यवसायिक स्थल पर सतर्क रहें, कर्मियों में आपस में कहासुनी हो सकती है। कभी कभी आत्मविश्वास डगमगा सकता है।

तुला राशि
घर में सुधार की योजना बनेगी। किसी को उधार दिया या फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। निजी मामलों में समस्याएं बनी रहेंगी। कहीं भी पूंजी निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। नौकरी में की गई कोशिशों का अच्छा नतीजा मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

वृश्चिक राशि
विचारों में सकारात्मकता बनाए रखें। दीर्घकालिक लाभ की योजनाओं पर पारिवारिक विचार विमर्श हो सकता है। कुछ समय से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। अपने गुस्से पर काबू रखें। अपनी योग्यता और मेहनत से आर्थिक स्थिति मजबूत बनाए रखेंगे। ऑफिशियल कामों में आपका योगदान सराहनीय रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

धनु राशि
कुछ दिक्कतें रहेंगी, लेकिन विवेक से काम लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी व्यक्तिगत समस्या का समाधान मिलेगा। अपने व्यवहार के प्रति चिंतन अवश्य करें। ऑफिस में चापलूस प्रवृति के लोगों की बात में न आएं, अपने काम पर ध्यान दें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मकर राशि
आज आपकी रचनात्मकता वाली कुछ काम संपन्न होगी। घर की जिम्मेदारियों और रख रखाव में समय व्यतीत करने से मन प्रफुल्लित रहेगा। दिन के दूसरे भाग में प्रतिकूलता रहेगी। स्वभाव में नरमी और सहजता रखें। काम की अधिकता की वजह से व्यस्तता बनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। प्रदूषण और भीड़ भाड़ वाले जगहों पर जाने से बचें।

कुंभ राशि
किसी भी नकारात्मक परिस्थिति पर परेशान होने से बेहतर होगा समाधान खोजें, सफलता मिलेगी। घर में मेहमान आयेंगे। कार्यक्षेत्र में सभी काम खुद से व्यवस्थित करें। रुका हुआ सरकारी काम आज पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन राशि
प्रभावशाली लोगों के सानिध्य का महका मिलेगा और महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। कोई नजदीकी यात्रा संभव है। अपरिचित लोगों से दूरी बनाए रखें। घर में खराब चीजें नहीं रखें। ऑफिस का माहौल अस्त व्यस्त रहेगा। सहयोगी के साथ मनमुटाव की स्थिति रहेगी।

- Sponsored -

- Sponsored -