आज मंगलवार तारीख 24 जनवरी, 2023 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं मंगलवार 24 जनवरी का राशिफल…

आज मंगलवार तारीख 24 जनवरी, 2023 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं मंगलवार 24 जनवरी का राशिफल...

0

आज मंगलवार तारीख 24 जनवरी, 2023 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं मंगलवार 24 जनवरी का राशिफल…

डीएनबी भारत डेस्क 

मेष राशिफल
मेष राशि के लोगों के लिए किसी इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने का योग बन रहे हैं। परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं, जो कि सकारात्मक परिणाम देंगे। पिछले कुछ समय से चल रहे गिले-शिकवे को दूर करने का अनुकूल समय है। दूसरों की जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपके अपने कार्यों में रुकावटें आएंगे। इसलिए अपनी क्षमता के अनुसार ही मदद करें। किसी प्रिय मित्र से संबंधित अप्रिय सूचना मिलने से मन व्यथित रहेगा। धैर्य और संयम रखें।

वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज अपने सपने और कल्पनाएं साकार करने का अनुकूल समय है। अपनी योग्यता व कार्य क्षमता पर विश्वास रखें, आपको बहुत सी परेशानियों का समाधान मिलेगा। कहीं रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो जाएगी। अपने व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्तता की वजह से संबंधों को नजरअंदाज ना करें। अनावश्यक यात्रा तथा खर्चों पर रोक लगाना जरूरी है। किसी अप्रिय व्यक्ति के घर में आगमन से वातावरण नकारात्मक हो सकता है। बेहतर होगा कि ज्यादा मेलजोल ना ही रखें।

मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के लोगों का अगर जमीन जायदाद संबंधी कोई मसला अटका हुआ है, तो आज किसी व्यक्ति विशेष की मदद से समाधान मिलने की उचित संभावना है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सानिध्य आपकी विचारधारा में महत्वपूर्ण सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। बनते कार्यों में कुछ दिक्कतें, परेशानियां भी रहेंगी, जिसकी वजह से मन व्यथित रहेगा। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। पड़ोसियों के साथ संबंधों में खटास ना आने दें। वाहन अथवा मशीन से संबंधित उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।

कर्क राशिफल
कर्क राशि के लोगों के दिन की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी। कुछ समय से आपको जिस सुकून की तलाश थी, वह आपको हासिल होने वाला है। विद्यार्थियों को आशा के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई उम्मीद मिलेगी। जल्दबाजी और भावुकता में लिए गए निर्णय आपको परेशानी में डाल सकते हैं। वाहन अथवा घर के रखरखाव संबंधी कार्यों में खर्चे बढ़ेंगे। कुछ आर्थिक समस्याएं आएंगी। यह समय धैर्य पूर्वक व्यतीत करने का है।

सिंह राशिफल
सिंह राशि के लोगों के लिए सुखद स्थिति बनी हुई है। परिस्थितियों को समझ कर ही कोई कदम उठाएं इससे आप बेहतरीन तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे पाएंगे। आज प्रॉपर्टी या कोई इससे संबंधित रुका हुआ मामला हल हो सकता है। किसी भी सरकारी काम को आलस की वजह से अधूरा ना छोड़े। संतान अथवा किसी पारिवारिक सदस्य की नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से कुछ चिंता रहेगी परंतु समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें।

Midlle News Content

कन्या राशिफल
कन्या राशि के लोगों की व्यस्ततम दिनचर्या रहेगी, साथ ही मित्रों और संबंधियों के साथ भी संपर्क बना रहेगा। फाइनेंस संबंधी कार्यों को आज निपटाने का प्रयास करें। रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसे की वापसी होने के उचित संभावना है। अपने खर्चे सीमित रखें। कुछ समय आत्म मनन और आत्म चिंतन में जरूर लगाएं। आपकी ही किसी ज़िद की वजह से मामा पक्ष के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है।

तुला राशिफल
तुला राशि के लोगों के घर में मेहमानों की आवाजाही से सुखद वातावरण बना रहेगा। मित्रों तथा परिजनों की ओर से चल रही किसी चिंता का भी समाधान मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी विभागीय या नौकरी से संबंधित परीक्षा मे सफलता मिलने के उचित संभावना है। किसी विशेष मुद्दे पर बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें, अन्यथा छोटी सी बात पर वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है। कोर्ट केस पर संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल करने का प्रयास करें।

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के लोगों को लंबे समय से चल रही किसी चिंता से आज राहत मिल सकती हैं, साथ ही उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा। आपकी सकारात्मक सोच आपके लिए नई उपलब्धियों का भी निर्माण करेगी। युवाओं को पहली इनकम मिलने से खुशी रहेगी। गुस्से की वजह शांतिपूर्ण तरीके से परिस्थिति को संभालें। संतान की किसी गतिविधि को लेकर चिंता रह सकती हैं। किसी विश्वसनीय मित्र के साथ विचार विमर्श करने से समस्या का समाधान भी मिल जाएगा। शॉपिंग आदि करते समय अपने सामर्थ्य का भी ध्यान रखें।

धनु राशिफल
धनु राशि के लोगों का पारिवारिक व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा अनुशासित रखने में विशेष योगदान रहेगा। कोई भी व्यक्तिगत निर्णय लेने से पहले परिवार जनों अथवा किसी नजदीकी मित्र की सलाह अवश्य लें, उनकी सलाह आपके लिए उन्नति का कोई नया मार्ग खोल सकती हैं। अनावश्यक खर्चों की अधिकता आपको चिंता में डाल सकती है। वाहन अथवा घर से संबंधित किसी वस्तु की खरीदारी करने की योजनाओं को अभी स्थगित रखें। ध्यान रखें कि आपकी ही कोई जिद संबंधों मैं दूरियां ला सकती हैं।

मकर राशिफल 
मकर राशि के लोग कुछ समय आत्म चिंतन अथवा आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करें। इससे आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। सामाजिक तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। यह समय बहुत ही सचेत रहने का है। छोटी सी गलती समस्या का कारण बन सकती हैं। युवा वर्ग गलत संगति और गलत आदतों से दूरी बनाकर रखें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय किसी का मार्गदर्शन लेना भी जरूरी है।

कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के लोग व्यस्तता के बावजूद अपने घर परिवार पर पूरा समय देंगे। साथ ही किसी शुभ समाचार के मिलने से घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी प्रॉपर्टी आदि में डील करने के लिए अनुकूल समय है। रूपए-पैसे संबंधी लेनदेन को आज स्थगित रखना उचित है क्योंकि कुछ गलती होने जैसी स्थिति बन सकती हैं। जल्दी सफलता पाने के चक्कर में आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं। अपने आवेश पूर्ण व्यवहार पर काबू रखें. सहज तरीके से कार्यों को संपन्न करें।

मीन राशिफल
मीन राशि के लोगों को रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ मुलाकात के अवसर बढ़ेंगे तथा अपने किसी कार्य को एक खास अंदाज से पूरा भी करेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। दृढ़ निश्चय होकर अपने किसी खास कार्य को अंजाम देना आपको सफलता देगा। अगर कोई सरकारी मामला चल रहा है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार-विमर्श अवश्य करें। इस समय कोई भी यात्रा करना कष्टकारी रहेगा, इसलिए कोई भी यात्रा संबंधी योजना ना बनाएं। मौज मस्ती के साथ-साथ अपने कार्यों पर भी ध्यान देना जरूरी है।

- Sponsored -

- Sponsored -