आइए जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन, राशिफल 10 अगस्त 2024

डीएनबी भारत डेस्क

राशिफल ज्योतिष शास्त्र की एक विधा है, जिसके माध्यम से विभिन्न काल खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल में गणना की जाती है कि ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का प्रभाव आपके जीवन में क्या होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियां वर्णित हैं। तो आइए जानते हैं शनिवार 10 अगस्त 2024 का राशिफल

मेष राशि
समय का उचित सदुपयोग करें। कोई भी दिक्कत आने पर परिवार के सदस्यों से बात करें, उचित सुझाव मिलेगा। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए। जमीन संबंधित विवादों के मामले में सोच विचार करें। जल्दीबाजी और गलत मार्गदर्शन में नुकसान होगा। कोई फैसला जल्दीबाजी में न करें।

वृष राशि
कुछ मुश्किलें आएंगी, उनका समाधान भी मिलेगा। अनुभवी और प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आत्मविश्वास महसूस करेंगे। अचानक कोई मुसीबत आपके सामने आ सकती है। आपका आत्मविश्वास तथा अहम आपके कार्यों में रुकावट डालेगी। सरकारी नौकरी वालों की स्पेशल ड्यूटी लग सकती है। रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें। बीपी और डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है।

मिथुन राशि
परिश्रम की अधिकता रहेगी, परिणाम भी बेहतर हासिल होगा। कोई नकारात्मक बात वर्तमान पर हावी हो सकता है, जिससे मनोबल कमजोर हो सकता है। अनावश्यक खर्च पर कंट्रोल रखें। ऑफिस में चल रही राजनीति से दूर रहें। सिर दर्द से परेशान हो सकते हैं।

कर्क राशि
वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन से समस्या का समाधान मिलेगा। लोग आपकी भावुकता का फायदा उठा सकते हैं, रिस्क लेने से परहेज करें। कारोबार के मामले में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से परहेज करें। नौकरी में टारगेट पूरा करने से प्रोन्नति का संयोग है। असंतुलित खान पान से परहेज करें।

सिंह राशि
रुकावट और बाधाओं के बावजूद अपने काम निपटाने में सक्षम होंगे। दोपहर बाद का समय सुझबुझ से रहने का समय है। ऑफिस में फाइनेंस संबंधी गलती हो सकती है। खांसी जुकाम और एलर्जी की समस्या हो सकती है। व्यवसाय संबंधी समस्या सुलझाने के लिए अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें।

Midlle News Content

कन्या राशि
मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करें। प्रॉपर्टी संबंधी काम बनने की संभावना है। नजदीकी व्यक्ति के साथ अनबन खत्म होगी। गुस्से से बात बिगड़ सकती है, स्वभाव में नरमी रखें। सरकारी नौकरी में तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

तुला राशि
व्यस्तता के बावजूद पारिवारिक जिम्मेवारी बखूबी निभायेंगे। पुराने मतभेद और गलतफहमी दूर होगी। विवादित मामलों से दूर रहें, समस्याओं से घबराएं नहीं। अत्यधिक भावुकता आपकी कमजोरी बन सकती है। ऑफिस में आपके प्रोजेक्ट के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। अत्यधिक मेहनत की वजह से स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा।

वृश्चिक राशि
अपनी किसी नकारात्मक आदत छोड़ने का संकल्प करें। बेहतर धनदायक परिस्थिति बन रही है। वाद विवाद की स्थिति में अपने गुस्से पर काबू रखें। भावनाओं में आकर खर्च पर कंट्रोल नहीं होगा। ऑफिस में महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। अत्यधिक मेहनत की वजह से शारीरिक समस्या हो सकती है।

धनु राशि
आपके प्रयास से आप लक्ष्य हासिल करेंगे। सोसाइटी अथवा सामाजिक क्रियाकलापों में आपका योगदान रहेगा। नकारात्मक प्रवृति के लोग आपकी आलोचना करेंगे, आपका अहित नहीं कर पाएंगे। किसी को उधार देने से पहले वापसी सुनिश्चित करें। नौकरी पेशा वाले व्यक्ति अपने डॉक्यूमेंट्स संभाल कर रखें। खांसी जुकाम जैसी इन्फेक्शन रह सकती है।

मकर राशि
अकल्पनीय गतिविधि हो सकती है। बहुमूल्य वस्तुओं को खरीदने का अनुकूल समय है। खर्चों में कटौती करनी पड़ेगी, वरना आर्थिक मुसीबत झेलनी पड़ सकती है। स्वयं पर भरोसा रखें, किसी का गलत सलाह भ्रमित कर सकता है। भूमि खरीद बिक्री से संबंधित महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकता है। खांसी, जुकाम तथा वायरल बुखार और कमजोरी हो सकती है।

कुंभ राशि
हर काम शांतिपूर्वक संपन्न होगा। किसी के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी। वाद विवाद की स्थिति से खुद को दूर रखें। व्यवसायिक कार्य प्रणाली को व्यवस्थित रखें। नौकरी पेशा लोगों के स्थान परिवर्तन का योग है। बदलते वातावरण की वजह से एलर्जी हो सकती है।

मीन राशि
रुकी हुई गतिविधियां फिर से शुरू होगी। सरकारी मामला सुलझ सकता है। किसी भी तरह की यात्रा हो, स्थगित करना बेहतर होगा। शॉपिंग करते वक्त आपके साथ धोखाधड़ी हो सकता है। आयात निर्यात संबंधी कामों में सफलता मिलेगी। सामर्थ्य से अधिक जिम्मेदारी न लें, स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

- Sponsored -

- Sponsored -