आज गुरुवार तारीख 09 फरवरी, 2023 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं गुरुवार 09 फरवरी का राशिफल…

आज गुरुवार तारीख 09 फरवरी, 2023 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं गुरुवार 09 फरवरी का राशिफल...

0

आज गुरुवार तारीख 09 फरवरी, 2023 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं गुरुवार 09 फरवरी का राशिफल…

डीएनबी भारत डेस्क 

मेष राशिफल
मेष राशि के लोगों का कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलना संभव है, इसलिए इन गतिविधियों पर फोकस रखें। नई जानकारियों और समाचारों को जानने में समय व्यतीत करेंगे। कोई भी दिक्कत आने पर आप अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले उसके संदर्भ में उचित जानकारी अवश्य हासिल करें। किसी प्रकार की भी कानूनी पचड़े में ना फंसे। बेहतर होगा कि ट्रैफिक नियमों का भी पालन जरूर करें। इस समय किसी नजदीकी मित्र के साथ संबंध खराब होने जैसी स्थिति भी बन रही है।

वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के लोगों का विपरीत परिस्थितियों में परिवार जनों का सहयोग आपके मनोबल को मजबूत करेगा। डेली रूटीन के कार्यों से हटकर कुछ समय आत्ममनन तथा आत्म निरीक्षण में व्यतीत करें। इससे आपके कई उलझे हुए कामों को व्यवस्थित करने का अवसर मिलेगा। इस समय ग्रह स्थितियां अनुकूल है। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है दूसरों पर ज्यादा डिसिप्लिन ना रखें, इससे आपके संबंध उचित बने रहेंगे। अहम की वजह से भाइयों के साथ कुछ वाद-विवाद हो सकता है परंतु हर समस्या का आप अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा समाधान भी निकाल लेंगे।

मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के लोगों की ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को पूरा करने का उचित समय है। घर के सदस्यों के साथ विचार विमर्श करना आपके लिए सुकून दायक रहेगा और उचित समाधान भी मिलेगा। पैसे के लेनदेन जैसी गतिविधियों को लेकर संबंधों में तनाव आ सकता है। अगर वाहन या प्रॉपर्टी से संबंधित कोई योजना बन रही है, आज उस पर उचित विचार विमर्श करने के लिए अनुकूल समय हैं।

कर्क राशिफल
कर्क राशि के लोगों का अपने तथा पारिवारिक कार्यों के प्रति पूर्ण समर्पण रहेगा। इस स्वभाव की वजह से आपको अपने काम के उचित परिणाम हासिल होंगे तथा मानसिक सुकून भी बना रहेगा। कहीं से ही कोई रुकी पेमेंट भी मिल सकती है। युवाओं तथा विद्यार्थियों को अनुशासित तथा मर्यादित दिनचर्या बनाकर रखना अति आवश्यक है। लापरवाही की वजह से यह लोग अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। अपने महत्वपूर्ण चीजो तथा दस्तावेजों का संभाल स्वयं करें, दूसरों पर निर्भर ना रहे।

सिंह राशिफल
सिंह राशि के लोगों के दिन की शुरुआत में काम की अधिकता रहेगी, जिसकी वजह से आप बहुत व्यस्त भी रहेंगे। लेकिन, इस मेहनत का परिणाम मनोनुकूल ही मिलेगा। किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा, आपसी मेलजोल से सबको खुशी भी मिलेगी। पैसे के लेनदेन को लेकर कोई गलती या नुकसान हो सकता है। इसका असर आपसी संबंधों पर भी पड़ेगा। किसी के साथ गलत लहजे में वार्तालाप करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।

Midlle News Content

कन्या राशिफल
कन्या राशि के लोगों का वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन से कई मुश्किलों का निवारण होगा। रुचिपूर्ण तथा ज्ञानवर्धक साहित्य को पढ़ने में भी समय व्यतीत होगा। पुराने मित्रों का साथ मेलजोल खुशनुमा यादो को ताजा करेंगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर एकाग्र चित्त रहेंगे। किसी निकट संबंधी के स्वास्थ्य को लेकर मन उदास रह सकता है। दिखावे के चक्कर में कर्ज लेने से बचें, क्योंकि चुकाना मुश्किल होगा। घर में कुछ अव्यवस्था जैसी स्थिति रह सकती हैं। इसलिए उन पर ध्यान देना आवश्यक है।

तुला राशिफल
तुला राशि के लोगों के लिए आर्थिक निवेश संबंधी कार्यों के लिए अनुकूल समय है। यह गतिविधियां भविष्य में लाभदायक रहेगी। आज आपके विचार कार्यरूप में पूरे होंगे। जिससे आपके अंदर एक नई ऊर्जा तथा आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर और अधिक फोकस करने की आवश्यकता है। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए उनके मान-सम्मान में किसी प्रकार की भी कमी ना लाएं।

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के लोगों का दिन सुकून भरा व्यतीत होगा। अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करते जाए, सफलता निश्चित है। आपके उपलब्धियों के समक्ष आपके विरोधी परास्त होंगे तथा उनकी कोई भी नकारात्मक गतिविधि सफल नहीं हो पाएगी। अपनी अधिक महत्वाकांक्षाओं पर कंट्रोल रखें। कोई अनुचित कार्य आपकी बदनामी का कारण बनेगा। विद्यार्थियों का कुछ गलत प्रवृत्ति के लोगों के साथ मेल मिलाप हो सकता है। जिसका दुष्प्रभाव उनके पढ़ाई व करियर पर पड़ेगा।

धनु राशिफल
धनु राशि के लोगों द्वारादिनचर्या में किए गए परिवर्तन आपके लिए सकारात्मक और लाभदायक साबित होंगे। प्रॉपर्टी संबंधी लेनदेन के कार्यों में फायदेमंद डील हो सकती है। आर्थिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें क्योंकि समय बहुत ही अनुकूल है। कुछ पुरानी नकारात्मक बातें वर्तमान पर हावी होने से संबंधों में खटास आ सकती है। अपनी भावनाओं पर काबू रखना जरूरी है इसलिए अपने विचारों पर मनन करते रहे। विद्यार्थी मौज मस्ती की वजह से अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे।

मकर राशिफल 
मकर राशि के लोग दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्य संबंधी रूपरेखा बना लें, क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां बहुत ही अनुकूल बन रही है और इस उत्तम समय का उचित सदुपयोग करें। घर के नवीनीकरण या सुधार संबंधी कार्यों पर भी विचार विमर्श होगा। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा पेपर्स को संभालकर रखे। किसी अनजान व्यक्ति के हाथ में ना पड़ने दे, जरा सी लापरवाही से नुकसान हो सकता है। असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेने में हिचक ना करें।

कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के लोगों ने अपनी दिनचर्या और कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाने हेतु जो योजनाएं बनाई हैं, उन पर अमल करने का उचित समय है। राजनीतिक अथवा सामाजिक क्षेत्र में आपके संपर्क महत्वपूर्ण लोगों के साथ और अधिक घनिष्ट होंगे। इस समय अतिरिक्त जिम्मेदारियों की वजह से कुछ परेशान रह सकते हैं। संबंधियों और मित्रों के साथ किसी वाद-विवाद जैसी स्थिति में उलझने से मतभेद होंगे परंतु समझदारी से काम लेने से जल्दी ही गलतफहमियां दूर भी हो जाएंगी।

मीन राशिफल
मीन राशि के लोग सांसारिक गतिविधियों को प्रभावशाली ढंग से निभाएंगे। इस समय कोशिश करने पर आपके मनचाहे कार्य मन मुताबिक तरीके से संपन्न हो सकते हैं। नई-नई ज्ञानवर्धक जानकारियों को हासिल करने में रुचि बनी रहेगी। आज बहुत अधिक लाभ नहीं होगा परंतु नुकसान भी नहीं होगा। कुल मिलाकर समय सामान्य फल को देने वाला है। किसी खास कार्य में बहुत अधिक धन खर्च करने के उपरांत भी मनोनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे।

- Sponsored -

- Sponsored -