आज गुरुवार तारीख 05 जनवरी, 2023 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं गुरुवार, 05 जनवरी का राशिफल…

आज गुरुवार तारीख 05 जनवरी, 2023 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं गुरुवार, 05 जनवरी का राशिफल...

0

आज गुरुवार तारीख 05 जनवरी, 2023 है। आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा? आइए, जानते हैं गुरुवार, 05 जनवरी का राशिफल…

डीएनबी भारत डेस्क 

मेष राशिफल
मेष राशि के लोग अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ नई योजनाएं बनाएंगे जो कि फायदेमंद रहेंगी। रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि लेंगे, तथा अपने व्यक्तित्व में भी निखार लाने का संकल्प लेंगे। प्रभावशाली लोगों के सहयोग से कोई रुका हुआ कार्य बन सकता है। ससुराल पक्ष के किसी संबंधी के साथ वाद-विवाद होने जैसी स्थिति बन सकती हैं। साथ ही किसी प्रकार के स्थान परिवर्तन संबंधी गतिविधियों को लेकर तनाव रह सकता है। यह समय धैर्य और संयम से ही व्यतीत करने का है।

वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के लोग जीवन स्तर को और अधिक बेहतर बनाने के लिए कुछ संकल्प लेंगे और दृढ़ता से उसका पालन भी करेंगे। बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के आशीर्वाद व अनुभव से बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा। भावनाओं में बह कर कुछ निर्णय गलत भी हो सकते हैं संतान की पढ़ाई व करियर से संबंधित कार्यों में खर्च की अधिकता रहेगी। मन में नकारात्मक विचार ना उपजने दें। कार्यस्थल पर वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें।

मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के लोगों को दिन की शुरुआत में ही कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। मित्रों अथवा सहयोगी के साथ फोन पर ही कोई महत्वपूर्ण वार्तालाप फायदेमंद रहेगी। जमीन-जायदाद संबंधी कोई रुका हुआ मसला भी हल हो सकता है। अवांछित लोगों के साथ संपर्क में ना रहे। वरना आपके मान-सम्मान पर आंच आ सकती हैं। आय की अपेक्षा खर्चों की अधिकता रहेगी। जिस वजह से चिंता रह सकती हैं।

कर्क राशिफल
कर्क राशि के लोग विपरीत परिस्थिति में अपना मनोबल बनाकर रखें। आपको उचित मार्गदर्शन मिलने से समस्या हल हो जाएगी। घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब होगी। विद्यार्थियों को अध्ययन अथवा अनुसंधान संबंधी कार्यों में उचित परिणाम हासिल होंगे। समय कुछ दिक्कतों वाला है।आज किसी भी तरह का निवेश अथवा कोई यात्रा संबंधी निर्णय ना ले। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करके अपनी गतिविधियों पर ही ध्यान दें।

सिंह राशिफल
सिंह राशि के लोगों की ग्रह स्थिति उत्तम बनी हुई है। आपकी तरक्की के लिए कोई द्वार खुल रहा है, सिर्फ अत्यधिक मेहनत की जरूरत है  विद्यार्थियों को भी आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से सुकून और खुशी मिलेगी। दूसरों की बातों में आकर आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। वाहन अथवा किसी महंगे उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। जल्दबाजी और भावुकता में कोई निर्णय ना लें।

Midlle News Content

कन्या राशिफल
कन्या राशि के लोगों के लिए कुछ दिक्कतें और परेशानियां बनी रहेंगी, लेकिन समय रहते उन पर ध्यान देने से सफलता भी मिलेगी। लक्ष्य प्राप्ति में भाइयों का बखूबी सहयोग प्राप्त होगा। स्पोर्ट से जुड़े विद्यार्थियों के लिए कुछ संभावनाएं आ सकती हैं  अत्यधिक कार्यभार की वजह से तनाव बना रह सकता है। कभी-कभी ऐसा लगेगा कि परिस्थितियां हाथ से निकलती जा रही है, हालांकि धैर्य और संयम से आप समस्या को काबू कर लेंगे। अपने व्यक्तिगत कार्यों पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे।

तुला राशिफल
तुला राशि के लोगों के समय में सकारात्मक बदलाव आएगा। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से भी राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के पूरे योग बने हुए हैं। आय का भी कोई नया स्त्रोत बनने की पूरी संभावना है। अगर पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी कोई मनमुटाव चल रहा है तो आज इस समस्या का निवारण संभव है। किसी भी परेशानी को शांत होकर सुलझाने का प्रयास करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। व्यवसायिक कार्य योजना बद्ध तरीके से संपन्न हो जाएंगे।

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के लोगों को कोई नकारात्मक बात मानसिक तौर पर विचलित कर सकती हैं। इसलिए अपना मनोबल मजबूत बनाकर रखें। निवेश संबंधी कोई भी पॉलिसी लेने से पहले उसके बारे में जानकारी अवश्य ले। व्यवसाय संबंधी कई संभावनाएं सामने आएंगी, साथ ही कोई बड़ा निर्णय लेने में परेशानी होगी। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नौकरी में कुछ स्थान परिवर्तन के योग बन रहे है।

धनु राशिफल
धनु राशि के लोगों के उधार दिया हुआ या रुका हुआ पैसा हासिल करने के प्रयास सफल रहेंगे। दिन के दूसरे पक्ष में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन आप अपने आत्म विश्वास और योग्यता द्वारा उनका समाधान आसानी से ढूंढ लेंगे। अचानक कोई ऐसा खर्चा आ सकता है कि जिस पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा। निकट संबंधियों के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद में ना पड़ें। विद्यार्थियों को कंपटीशन से संबंधित गतिविधियों में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

मकर राशिफल 
मकर राशि के लोगों का किसी पारिवारिक समस्या को लेकर मन कुछ विचलित रह सकता है। इस समय अपनी भावनाओं पर काबू रखना जरूरी है। किसी को भी पैसा उधार ना दें, क्योंकि इस समय वापसी मिलना मुश्किल है। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। समय अनुकूल है। लंबित पड़े हुए व्यवसायिक कार्यों में दुबारा गति आएगी लेकिन अपने विरोधियों की गतिविधियों के प्रति परवाह ना रहे। स्त्री वर्ग से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। विशेष तौर पर नौकरी पेशा स्त्रियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां बनेंगे।

कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के लोग अपने व्यवहार द्वारा लोगों के बीच बेहतरीन स्थान बना पाएंगे तथा आपको अपनी मेहनत और योग्यता के अनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। किसी सामाजिक धार्मिक आयोजन का भी दायित्व आप पर रहेगा, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। किसी भी तरह के लेनदेन संबंधी मामलों को करते समय सावधान रहें। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग व्यर्थ के घूमने-फिरने तथा दोस्तों के साथ समय व्यतीत करके अपना समय बर्बाद ना करें। बच्चों की समस्याओं को भी सुलझाएं।

मीन राशिफल
मीन राशि के लोगों का ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटकर पूरी तरह अपने व्यक्तिगत कार्यों पर केंद्रित रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी की मदद से आपकी योजनाओं को पूरा करने में सफलता भी मिलेगी। कोई भी खास निर्णय लेते समय अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। तनाव का असर आपकी नींद पर भी पड़ सकता है। अपने गुस्से और ईगो जैसी कमियों पर काबू रखना जरूरी है क्योंकि इस वजह से आपके बनते कार्यों में व्यवधान भी आ सकते हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -