रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर डीएम, एसपी एवं ईडी ने दिनकर के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

116 वीं जयंती पर याद किए गए राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर।

डीएनबी भारत डेस्क

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 116वीं जयंती के पावन अवसर पर बेगूसराय जिला प्रशासन द्वारा पूर्व निर्धारित जीरोमाइल गोल्मबर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर बेगूसराय डीएम तुषार सिंगला, एसपी मनीष, कार्यपालक निदेशक बरौनी रिफाइनरी सत्यप्रकाश तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष रूदल राय, मुख्य प्रबंधक एच आर बरौनी रिफाइनरी नीरज कुमार, मंडल प्रमुख चन्द्र त्रिपाठी,

नगर आयुक्त आईएएस सत्येंद्र कुमार सिंह, डीटीओ मनोज कुमार, प्रो अमरेश शांडिल्य ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा निवेदित करते हुए आशिर्वाद प्राप्त किया।तथा एसपी मनीष ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सेल्यूट किया। मौके पर डीसीएलआर बखरी, बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, सीओ सुरज कांत, बीपीआरओ ऋमझिम गुड़िया सहित अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -