संत स्वामी चिदात्मन जी महाराज, जिन्होंने बिहार सहित सम्पूर्ण भारत में विश्व गुरु के रूप में प्रतिष्ठा प्राप्त की है – रजनीश कुमार

संत स्वामी चिदात्मन जी महाराज, जिन्होंने बिहार सहित सम्पूर्ण भारत में विश्व गुरु के रूप में प्रतिष्ठा प्राप्त की है - रजनीश कुमार

0

संत स्वामी चिदात्मन जी महाराज, जिन्होंने बिहार सहित सम्पूर्ण भारत में विश्व गुरु के रूप में प्रतिष्ठा प्राप्त की है – रजनीश कुमार

डीएनबी भारत डेस्क 

संत स्वामी चिदात्मन जी महाराज जिन्होंने बिहार सहित सम्पूर्ण भारत में विश्व गुरु के रूप में प्रतिष्ठा प्राप्त की है। उक्त बातें सिद्धाश्रम सिमरिया धाम में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय ऋषियों ने अपने ज्ञानामृत से भारत को उबारा। ऋषियों ने विगत 800 वर्षों तक विदेशी अक्रांताओ की आंधी से अपने ज्ञानामृत से उबारा। ऐसे ही ऋषियों में एक आदि कुंभ स्थली सिमरिया धाम के संत शिरोमणि स्वामी चिदात्मन जी महाराज हैं। जिन्होंने बिहार सहित समुचे भारत में विश्व गुरु के रूप में प्रतिष्ठा प्राप्त की है। आज देश भी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। समुद्र मंथन अमृत मंथन किया है और उन्होंने कहा यही उत्सव है और यही महोत्सव है।

Midlle News Content

मुख्य अतिथि डी पी चौधरी ने कहा कि भारत की धरती भाईचारा और विश्व बंधुत्व का संदेश देती है। विश्व बंधुत्व का प्रेम ही अमृत और इसकी स्थापना ही अमृत महोत्सव है। वहीं विशिष्ट अतिथि सह सीएम दरभंगा कॉलेज के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ संजीत कुमार झा ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि ईश्वर को प्राप्त करना ही मोक्ष है और मोक्ष ही मृत्यु पर विजय प्राप्त करनेवाला अमृतोत्सव है। कल्पवास में हम सभी लोग सामूहिक रूप से इसे प्राप्त करने का यही अमृत महोत्सव है नाम संकीर्तन भाव संकीर्तन से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार, डाॅ डी पी चौधरी, डा संजीत कुमार झा ने संयुक्त रूप से ज्ञान दीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर मीडिया प्रभारी निलमणि, रविन्द्र ब्रह्मचारी, रोचकाननद, राम झा, लक्ष्मण झा, शयाम झा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -