राजगीर महोत्सव के पहले दिन ऐश्वर्य निगम और दीपाली सहाय के सुरो से गूंज उठी राजगीर की वादियां, सुरो की धुन पर झूमते रहे श्रोता 

 

ऐश्वर्य निगम एवं दीपाली सहाय ने एक से बढ़कर एक फिल्मी गानों की प्रस्तुति दी।

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

पर्यटन विभाग बिहार सरकार के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर के स्टेट गेस्ट हाउस के मैदान में तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव के पहले दिन मशहूर गायक ऐश्वर्य निगम एवं दीपाली सहाय के सुरो से पूरा राजगीर की वादियां गूंज उठी।

श्रोता संगीत के धुनों पर अपनी पैरों की थाप और तालिया की गड़गड़ाहट को रोक ना सके। ऐश्वर्य निगम एवं दीपाली सहाय ने एक से बढ़कर एक फिल्मी गानों की प्रस्तुति दी। इस दौरान श्रोता भी इन फिल्मी गानों पर झूमते हुए नजर आए।

इस दौरान श्रोताओं की फरमाइश भी दोनों गायको ने पूरी की। कार्यक्रम के दूसरे दिन मशहूर गायक जावेद अली और तीसरे दिन विशाल भारद्वाज का भी प्रस्तुति होनी है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored -

- Sponsored -