बछवाड़ा में राजद कार्यकर्ताओ ने राजद सुप्रीमो लालू यादव का जन्म दिन धूमधाम से मनाया

 

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रानी एक पंचायत स्थित आर्मी हेल्थ क्लब में मंगलवार की शाम राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 77 वां जन्मदिन केक काटकर एक दुसरे को मिठाई खिलाकर मनाया। वही कार्यकर्ताओं ने राजद सुप्रीमो को लम्बी उर्म की कामना की। जन्म दिन के दौरान राजद जिला महा सचिव अरुण यादव ने कहा कि बिहार की राजनीति के साथ देश की राजनीति में अपनी अतुलनीय पहचान रखने वाले राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आज हमलोग 77वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Midlle News Content

उन्होंने कहा कि भारत के राजनीतिक इतिहास में एक अग्रणी नेता के रूप में लालू प्रसाद यादव का योगदान सराहनीय रहा है.वे सदैव गरीब शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज को उठाने का काम किया है। उनकी लोक लुभावन रैली और जनहित ऐसी नीतियों ने उन्हें जनता का नायक बना दिया है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में किए गए विकास कार्यक्रमों और जन कल्याणकारी योजनाओं में लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है,

वह हर पल जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समझने का प्रयास करते हैं। मौके पर श्याम प्रसाद दास,उपेन्द्र यादव,कुमार रुपेश यादव,मनोज यादव,बलराम निषाद,मुख्तार अंसारी,मुकेश मेहता,प्रशांत कुमार दीपक,दीपक कुमार,मुकेश मेहता,गौरव दास,महेश्वर यादव,मुरारी कुमार,छोटू कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -