अग्नि पीड़ितों के बीच बेगूसराय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा बृहत राहत सामग्रियों का वितरण

 

डीएनबी भारत डेस्क 

भीषण अग्नि कांड में सिमरिया घाट बिन्द टोली के अग्नि पीड़ितों के बीच रेड क्रॉस राज्य शाखा की सहायता से बेगूसराय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय परिसर स्थित नीरज स्मृति सभागार में सोमवार को बृहत तौर पर राहत सामग्रियों का वितरण किया गया।

उक्त अग्निकांड में सिमरिया घाट बिन्द टोली के वार्ड संख्या 12 एवं 13 तथा 14 अवस्थित लगभग ढ़ाई सौ घर पूर्णरूपेण जल गया था। जिसमें बेगूसराय प्रशासन ने बुरी तरह प्रभावित 189 बिंद गरीब परिवार को चिन्हित किया है। वहीं सदर एसडीओ बेगूसराय रामानुज प्रसाद सिंह द्वारा रेड क्रॉस सोसायटी बेगूसराय का ध्यान आकृष्ट कराया गया। जिसपर बेगूसराय कमिटी द्वारा रेड क्रॉस की तरफ से सहायता के लिए अनुरोध किया गया। तथा पटना से विशेष अनुरोध स्वीकार होते ही अधिकाधिक सहायता उपलब्ध कराया गया।

Midlle News Content

वहीं बेगूसराय के सम्मानित सदस्यों ने व्यक्तिगत सहायता के रूप में भी विविध भोज्य सामग्रियों का संग्रहण किया। वहीं इस अवसर पर बरौनी सीओ संजीत सुमन और बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष वीआईपी पार्टी जयजयराम सहनी, मुखिया रामाश्रय निषाद, पूर्व मुखिया रामजतन निषाद उर्फ रंजीत कुमार, शल्य चिकित्सक डा संजय कुमार सिमरिया घाट की उपस्थिति में सभी चिन्हित परिवार के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।

वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए बेगूसराय रेड क्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष सह वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन चिकित्सक डा नलिनी रंजन एवं कार्डियक सर्जन डा धीरज शांडिल्य ने बताया कि प्रति परिवार एक उत्तम क्वालिटी का बड़ा त्रिपाल, एक किचन सेट, जिसमे दो बड़ा खाना बनाने वाला पोट,दो थाली, छह स्टील के प्लेट,डब्बू,चम्मच, चाय का प्याला,दो ग्लास,चाकू ,बर्तन साफ करने की सामग्री, चम्मच, एक हाइजीन कीट , जिसमे छह स्नान का साबुन, पांच कपड़ा धोने का साबुन,तीन सैनिटरी पैड, दो मुंह धोने का ब्रश,दो बड़ा टूथ पेस्ट, 100एमएल का नारियल तेल का डब्बा, दाढ़ी बनाने वाला दो ब्लेड सेट , ढ़ाई किलो चावल,आधा किलो दाल,एक किलो आलू एवं नमक का एक पैकेट वितरण किया गया।

वहीं बच्चों में प्रति बच्चा, एक बड़ा पाव रोटी का पैकेट, चूड़ा भी वितरित किया गया। अबतक का यह सबसे बड़े राहत सामग्रियों का वितरण किया गया है। हमारे रेड क्रॉस के अध्यक्ष सह जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा की विशेष दिलचस्पी के कारण यह संभव हो पाया।

अध्यक्ष सह जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा सभी पीड़ितों की दुआ के पात्र हैं। बड़ी शांतिपूर्वक वातावरण में बरौनी सीओ एवं बीडीओ की अध्यक्षता में वितरण कार्य सफल हुआ। सब लोगों ने संतुष्टि व्यक्त करते ही बिहार राज्य रेड क्रॉस और बेगूसराय रेड क्रॉस शाखा की सराहना की है।

बेगूसराय बीहट से धरमवीर कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored -

- Sponsored -