विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया पौधारोपण

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के तेघड़ा प्रखण्ड के विभिन्न जगहों में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

Midlle News Content

इस अवसर पर बुधवार को नवजीवन वासुदेव पुस्तकालय बजलपुरा के प्रांगण में कई पौधे लगाये गये।मौके पर अपने संबोधन में विद्या भारती के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिये अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने की आवश्यकता है।

जिला प्राथमिक शिक्षक संघ बेगूसराय के सचिव महेश प्रसाद सिंह ने कहा कि आज बड़ी संख्या में पेड़ पौधों को काटकर समाप्त किया जा रहा है जिससे पर्यावरण पर उसका विपरीत असर पड़ रहा है। धरती को हरा भरा बनाकर ही जीवन को सुरक्षित रखा जा सकता है। कार्यक्रम में समाजसेवी अरूण कुमार सिंह, पर्यावरण संरक्षिका सृष्टि कुमारी, दृष्टि कुमारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -