बरौनी में साइकिल पे संडे कार्यक्रम के तहत विश्व पृथ्वी दिवस पर बाल संवाद कार्यक्रम का आयोजन

पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है जहां जीवन की अपार संभावनाएं हैं, इसलिए पृथ्वी को बचाने की जरूरत है।

डीएनबी भारत डेस्क

आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी के साइकिल पे संडे कार्यक्रम के तहत विश्व पृथ्वी दिवस पर बाल संवाद कार्यक्रम का आयोजन सिद्धपीठ बड़की दुर्गा मंदिर परिसर में किया गया। सिद्धपीठ बड़की दुर्गा स्थान शिक्षण संस्थान के बच्चों से संवाद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पृथ्वी पर जीवन तभी रहेगा, जब यहां जल, जंगल और जमीन बचा रहेगा।

Midlle News Content

इसलिए जरूरत है कि हम सब लोग पृथ्वी को बचाने के लिए अपने स्तर से पौधे लगाएं और जल बचाएं। वक्ताओं ने आगे कहा कि पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है जहां जीवन की अपार संभावनाएं हैं। इसलिए पृथ्वी को बचाने की जरूरत है। वहीं अभियंता राजू कुमार ने कहा कि पृथ्वी का भार दिनों दिन बढ़ता जा रहा है और दूसरी तरफ हम लोग पर्यावरण को प्रदूषित कर रहे हैं।

कहा कि दुनिया में भारत आबादी में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर आ गया है लेकिन उसको व्यवस्थित करने के लिए हम उस रूप में प्रयास नहीं कर पा रहे हैं। एसोसिएशन के संयोजक डॉ कुंदन कुमार ने कहा कि अभियान का यह अपने समय का प्रयास है, यह आगे भी इस तरह जारी रहेगा। कुमार गौतम ने कहा कि जीवन को बचाने के लिए पेड़-पौधों का होना आवश्यक है।

पृथ्वी पर कचरों का भार बढ़ता जा रहा है। उसका प्रबंधन भी आवश्यक है। कार्यक्रम संयोजन करते हुए अंशु कुमार ने कहा कि साइकिल पे सन्डे के माध्यम से हम लोगों के बीच संवाद आगे भी जारी रखेंगे और 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर विशेष आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर शिक्षण संस्थान के सभी बच्चों समेत उनके शिक्षक स्नेहा कुमारी, पूजा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, अमृता कुमारी, राजेश कुमार को कलम और पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया। मौके पर उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि गौतम कुमार,विनोद भारती, प्रशांत कुमार, सुजीत कुमार, शुभम कुमार, सोनू भारद्वाज, गोविंद कुमार, राम गोविंद कुमार, आकाश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवादाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -