प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम बनते हैं तो उनका संकल्प है कि 2029 के चुनाव होने के पहले पानी की तरह ही देश के घर-घर में गैस की पाइप को पहुंचा देंगे – सम्राट चौधरी

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय! बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा देश के हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने तीसरी बार पीएम बनते हैं तो उनका संकल्प है कि 2029 के चुनाव होने के पहले पानी की तरह ही देश के घर-घर में गैस की पाइप को पहुंचा देंगे! शुक्रवार को एनडीए गठबंधन के द्वारा आयोजित जीडी कॉलेज के मैदान में गिरिराज सिंह के नामांकन के बाद उनके समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही!

उन्होंने कहा आज नामांकन के बाद इस देश को जो संकल्प लिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका नीव आज बेगूसराय में डाल दिया गया है! अब बेगूसराय की जनता का आशीर्वाद मिले और देश में फिर से मोदी जी की सरकार स्थापित हो!सम्राट ने कहा पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार और गिरिराज सिंह के नेतृत्व में भारत को श्रेष्ठ बनाने का काम किया जा रहा है!

पीएम ने 4 करोड़ गरीब लोगों को पक्के का मकान देने का काम किए हैं! इसमें से सिर्फ बिहार को 55 लाख गरीबों को पक्के का मकान दिया गया है! उन्होंने कहा 2025 के पहले जो भी गरीब लोग बच गये हैं पीएम आवास लेनेसे उन्हें पक्के का मकान दिया जाएगा! पीएम मोदी का सपना है विकसित भारत बनाने का!

Midlle News Content

बिहार में सीएम नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में 22 जून 2022 को जातीय सर्वे कराने के ऊपर मुहर लगी थी! ना कि ललटेनिया पार्टी के द्वारा किया गया!जब तक गरीबी बिहार में रहेगी तब तक हमारी भारतीय जनता पार्टी आरक्षण का समर्थन करती रहेगी! उन्होंने बेगूसराय की जनता से एक-एक वोट मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए गिरिराज सिंह को वोट देने की अपील किया!

वही डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा लालू यादव ने बिहार जैसे राज्य को मजाक बनाया है!जिससे पूरे देश ही नहीं, दुनिया इसे गंभीरता से लेती है! देश के पीएम मोदी जी के एक-एक शब्द को विश्व गंभीरता से लेता है! लालू यादव के कारण बिहार के नौजवानों को मजदूरी करने के लिए पलायन करना पड़ता है! जिसके कारण हर बिहारी को कहीं ना कहीं शर्मसार हो रहे हैं! वहीं एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने कहा बेगूसराय में पीएम नरेंद्र मोदी शाम्हो पुल का शिलान्यास भी करेंगे और बनने के बाद उद्घाटन भी वही करेंगे, साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के द्वारा बेगूसराय में पेट्रोल केमिकल कारखान स्थापना करने पर भी बल दिया !

साथ ही उन्होंने कहा कि जो टुकड़े-टुकड़े गैंग के देशद्रोही लोग है उनका वोट हमेऔ नहीं चाहिए ,चाहे मुझे चुनाव हारना क्यों नहीं पड़े ! वही इस चुनावी सभा को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, लोजपा राम विलास पासवान आर राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के अलावे पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ,,पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन, मदन सहनी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ,अनिल शर्मा, समेत कई अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया! इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय ने किया !

वहीं संपूर्ण मंच का संचालन पूर्व विधान पार्षद सह भाजपा नेता रजनीश कुमार ने किया! इस अवसर पर बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता , बेगूसराय,विधायक कुंदन कुमार, मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, एमएलसी सर्वेश कुमार पूर्व मंत्री कुमारी मंजू वर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, लोजपा आर की नेत्री इंदिरा देवी ,अरविंद सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा महिला सेल की जिलाध्यक्ष सरोजिनी भारती ,भाजपा नेत्री सह डिप्टी मेयर अनीता राय, उमेश राय, पूर्व मेयर संजय सिह, हम के जिलाध्यक्ष पीयूष कुमार, एलजेपीआर के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान, लोजपा नेता सुरेंद्र विवेक, भाजपा नेता संजीव सिंह, भाजपा मीडिया सेल के शुभम कुमार सुमित सन्नी, कृष्ण मोहन पप्पू, मृत्युंजय कुमार वीरेश, अमित कुमार देव, अमित कुमार ,नंदलाल राय समेत इंडिया गठबंधन के कई अन्य नेता भीमंच पर उपस्थित थे!

वही रामविलास पासवान आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे! इसलिए जरूरत इस बात की है कि देश के विकास के लिए बेगूसराय से गिरिराज सिंह को आप लोग जिताने का काम करें !उन्होंने कहा पीएम मोदी जी ने भारत के अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है! आज से एक दशक पहले इस अर्थव्यवस्था पर कोई चर्चा भी नहीं करता था लेकिन आज भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में है! जिसके कारण भारत के 25 करोड लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं! यह सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयास से हुआ है!

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored -

- Sponsored -