वीरपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में फरार अभियुक्तों घर किया कुर्की जप्ति

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना में पदस्थापित पुलिस ने थाना अध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे अभीयूक्तों के घर मंगलवार को कुर्की जप्ति किया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि वीरपुर पश्चिम पंचायत के गोदावरी देवी पति भत्तु झा और पकड़ी निवासी रामाज्ञा महतो के घर का कुर्की जप्ति किया गया है।

Midlle News Content
बेगूसराय में पैक्स चुनाव की तैयारी पूरी

उक्त दोनों अभीयूक्तों के विरुद्ध अलग अलग मामलों में न्यायालय से कुर्की जप्ति वारंट निर्गत था। थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि थाना क्षेत्र के अन्य वारंटियों के विरुद्ध भी कारवाई किया जाएगा।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -