नालंदा के अस्थावां में बुजुर्ग हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, विधवा से अवैध संबंध की वजह से हुई थी हत्या

विधवा से अबैध संबंध के कारण बुजुर्ग की हुई थी हत्या। एक माह बाद पुलिस को मिली सफलता, महिला समेत 5 गिरफ्तार को गिरफ्तार किया

0

 

विधवा से अबैध संबंध के कारण बुजुर्ग की हुई थी हत्या। एक माह बाद पुलिस को मिली सफलता, महिला समेत 5 गिरफ्तार को गिरफ्तार किया

डीएनबी भारत डेस्क 

Midlle News Content

पिछले महीने नालंदा के अस्थावां थाना क्षेत्र के पॉलटेकनिक कॉलेज के नवनिर्मित मकान के शौचालय की टंकी में बुजुर्ग की हत्या कर फेंके जाने की घटना का नालंदा पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि पिछले अक्टूबर माह में बलवा निवासी 75 वर्षीय तृपित शर्मा का शव शौचालय की टंकी से मिला था।

मृतक के पुत्र मिठठू कुमार ने हत्या का मामला दर्ज करवाया था। जांच में 5 लोगों की संलिप्ता सामने आई है। जब गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की गयी तो पता चला कि 30 वर्षीया विधवा पिनो देवी घटनास्थल के बगल में झोपड़ी में रहती है। जिससे बुजुर्ग का अवैध संबंध था। पिनो देवी के द्वारा सभी अभियुक्तों को बुलाकर मारपीट करते हुये धक्का देकर शौचालय वाले टंकी में मृतक को फेंक दियाा। गिरफ्तार बदमाशों के पास से मृतक का मोबाईल सेट भी बरामद किया गया है।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored -

- Sponsored -