खोदावंदपुर में पट खुलते ही दुर्गा मंदिरों में दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़

डीएनबी भारत डेस्क

खोदाबंदपुर, संपूर्ण  थाना क्षेत्र में स्थापित दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गे का पाठ खुलते ही देवी के दर्शन करने के लिए भक्तों के भी उमर पड़ी। शुक्रवार अहले सुबह से ही प्रखंड के वैष्णवी लक्ष्मण शक्ति पीठ दुर्गा मंदिर मेघौल, मनोकामना मंदिर दुर्गा मंदिर बाड़ा,दुर्गा मंदिर नारायणपुर,  सागी ,चलकी, मसूराज, पथराहा के मंदिरों में भगवती का दर्शन करने , खोईछा भरने के लिए महिलाओं का हम मंदिरों की ओर चल पड़ा।

Midlle News Content

यूं तो प्रखंड के सभी दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं का पट शुक्रवार को खुला। जब की बरियारपुर पश्चिम स्थित दुर्गा मंदिर में देवी भगवती मां दुर्गा का पट बुधवार की रात को ही जागरण पूजा के पश्चात खुल गया था। जहां गुरुवार से ही दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही।

मेला स्थल पर विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए स्थानीय पूजा समिति के कार्यकर्ताओंके साथ जिला केंद्र से प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस बल मेला परिसर में प्रतिनियुक्ति किए गए हैं। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में भी पुलिस बल लगातार क्षेत्र भ्रमण करते देखे गए हैं

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -