पारिवारिक जमीनी विवाद के मारपीट महिला जख्मी, सीएचसी में इलाजरत

 

डीएनबी भारत डेस्क

बरियारपुर पश्चिमी पंचायत में एक परिवार में अपनी ही जमीन की हिस्सेदारी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला गम्भीर रुप से जख्मी हो गई। घायल महिला बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड नं 3 निवासी शिवजी महतो की पत्नी है। जिसका इलाज खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया।

Midlle News Content

इस संदर्भ में जख्मी महिला के पति शिवजी महतो ने खोदावंदपुर पुलिस को लिखित जानकारी देते हुए बताया है कि उसकी सौतेली मां द्रोपती देवी,पिता राम ईश्वर महतो एवं सौतेले भाई सूरज कुमार एवं रौशन कुमार ने ख़ातियानी जमीन में हिस्सा मांगने पर उसके एवं उसकी पत्नी के साथ मारपीट किया है।

श्री महतो ने हिस्सा मांगने को लेकर अपने सौतेले भाइयों,सौतेली मां एवं पिता पर हत्या कर देने की आशंका भी जाहिर किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -