बेगूसराय में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

घटना बखरी थाना क्षेत्र के करनपुर गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बखरी थाना क्षेत्र के करनपुर गांव की है। मृतक युवक की पहचान करनपुर गांव के रहने वाले शंभू सदा का पुत्र छत्तीस कुमार सदा के रूप में की गई है।

Midlle News Content

इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि देर शाम गांव के ही बहियार में पानी भरे गड्ढे के पास छत्तीस कुमार सदा शौच करने के लिए गया था। तभी पैर फिसल जाने के कारण पानी बड़े गड्ढे में डूब गया। उन्होंने बताया कि काफी देर तक वह घर वापस नहीं लौटा तो फिर बाद में पता चला कि पानी भरे गड्ढे में डूब गया है।

काफी खोजबीन के बाद उसका शव पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored -

- Sponsored -