जब सर से उठ जाए माता पिता का साया तो पेड़ दिलाते हैं उनका अहसास – ऑक्सीजन मैन

0

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के खोदावंदपुर डीलर संघ के अध्यक्ष राम गुलजार महतो के दिवंगत माता केसिया देवी के श्राद्धकर्म के मौके पर उनके स्मृति ग्लोबल एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट चेंज लीडर सह ऑक्सीजन मैन राजेश कुमार सुमन द्वारा पर्यावरण धर्म प्रार्थना के साथ राम गुलजार महतो से पौधा रोपण करवाया। श्राद्धकर्म में जुटे लोगो को पर्यावरण संरक्षण के मूल मंत्रों का शपथ दिलाते हुए कहा कि घर मे माता पिता का साया जब लोगो के सर से हट जाता है तो पेड़ पौधे की साया होना जरूरी हो जाता है तो  उनकी स्मृति में लोग फलदार पौधा अपने घर के पास लगाते हैं। पेड़ अपनी साया और मीठा फल देकर कभी माता पिता की कमी महसूस नही होने देता है।

Midlle News Content

उन्होंने कहा कि किसी भी शुभ कार्य हो या फिर श्राद्धकर्म के अवसर पर उनकी यादगारी में कम से कम एक एक फलदार पौधा जरूर लगाना चाहिए। लगाना ही नही चाहिए उसे अपने बच्चों की तरह पालना भी चाहिए क्योंकि मृतात्मा की शांति के लिए पिंड में पानी देने के साथ धधकती धरती माता की आत्मा को शांति के लिए पौधा लगाकर उसमे पानी देना जरूरी होता है। तभी श्राद्धकर्म सार्थक होता है। ऑक्सीजन मैन ने कहा यज्ञ, जन्म, शुभ कार्य हो या फिर श्राद्धकर्म में लोगो को जो भी दान पुण्य करना है उसे करें परंतु धरती मां को भी पौधरूपी दान समर्पित जरूर करें । इससे स्वयं के साथ साथ आने वाले पीढ़ी भी अपने पूर्वजों के नाम से याद रखेंगे।

पर्यावरणविद ऑक्सीजन मैन सुमन ने कहा पहले सदाबहार पेड़, जंगल, हरियाली के अलावे ताल तलैया, नदी पोखर बिहार की पहचान हुआ करती थी। लेकिन लगातार बढ़ता हुआ शहरीकरण, उससे उठ रहे धूल और धुंआ, ऊंची ऊंची इमारतें क्षेत्र की हरियालियों को समेटते जा रहा है। लगातार पेड़ो की कटाई और पर्यावरण के प्रति उदासीन रवैया सिर्फ पर्यावरण को प्रदूषित नही कर रहा वरन जल और जीवन को भी व्यापक रूप से प्रभावित कर रहा है। उन्होंने लोगो से आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी शुभकार्य व श्राद्धकर्म के मौके पर लोगो को कमसे कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।

इस मौके पर स्मृतिशेष केसिया देवी के पुत्र भोला महतो, रामेश्वर महतो, मोगल महतो, मोहन कुमार, राम गुलजार महतो, अरुण कुमार समेत उनके परिजन मौजूद थे। बताते चले कि विगत 13 फरवरी को ख्यातिप्राप्त समाजिक कार्यकर्ता व खोदावंदपुर डीलर संघ के 85 वर्षीया माता केसिया देवी का निधन हो गया था। उनके श्राद्धकर्म के मौके पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान डीसीएलआर धरमेंद्र कुमार, समाजिक कार्यकता पिंटू कुमार के अलावे कुशवाहा समाज के सभापति गोविंद कुमार, उप सभापति राजेन्द्र महतो, मुखिया बाबू प्रसाद महतो, पूर्व मुखिया अनिल कुमार, राम पदार्थ महतो, शंभु कुमार, सेवानिर्वित शिक्षक युगेश्वर महतो, गोपाल कुमार, अवधेश कुमार समेत मलमल्ला, बेदुलिया, गरशैल, सकरबासा, पातेलिया डेरा, कुम्भी डेरा, कुम्भी, मुसहरी, खोदावंदपुर, चकवा, मालपुर, चकयद्दु, फ़फौत, तारा बारियारपुर, बरियारपुर पश्चिमी, बरियारपुर पूर्वी गांव टोले मुहल्ले के लोगों ने शिरकत किया।

खोदावंदपुर बेगूसराय से नितेश कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -