बछवाड़ा में बाइक की ठोकर से एक किशोर गंभीर रूप से घायल

0

डीएनबी भारत डेस्क 

Midlle News Content

बेगुसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना पंचायत के गोधना गांव स्थित एनएच 28 पर मंगलवार की सुबह बाइक की ठोकर से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक से ठोकर लगने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल किशोर की पहचान गोधना पंचायत के गोधना गांव वार्ड संख्या दो निवासी सुबोध पंडित का 13 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में किया गया। स्थानीय लोगों द्वारा घायल किशोर को आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां घायल किशोर का इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उक्त किशोर घरेलू काम से दुकान जा रहा था तभी गोधना गांव स्थित एनएच 28 सङक पार करने के दौरान दलसिंहसराय से तेघड़ा की ओर जा रहे बाइक ने ठोकर मार दिया। जिस से उक्त किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घायल किशोर को आनन फानन में इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां किशोर का इलाज चल रहा है। घटना के बाद बाइक चालक बाइक लेकर भागने में सफल रहा।

बेगुसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored -

- Sponsored -