सीएम नीतीश कुमार के द्वारा दिए गए अमर्यादित बयान को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा के द्वारा सीएम और डिप्टी सीएम का फूका पूतला

 

सीएम नीतीश कुमार को अब अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करवाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब राजनीति से संन्यास लेना चाहिए।

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

नालंदा -एक दिन पूर्व शीतकालीन के दौरान भरी सदन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जातीय गणना को लेकर दिए गए अमर्यादित बयान पर राजनीतिक गलियारों में आक्रोश देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा जिले के बिहार शरीफ अस्पताल चौराहा पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का पुतला फूंका गया।

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रज्ञा भारती ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के प्रति अमर्यादित बयान दिया है उन्हें बिहार की गद्दी पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। सीएम नीतीश कुमार को अब अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करवाने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब राजनीति से संन्यास लेना चाहिए। जिस तरह से मुख्यमंत्री ने महिलाओं के प्रति अमर्यादित बयान दिया है इससे साफ स्पष्ट है कि सीएम नीतीश कुमार मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं। एक मुख्यमंत्री को इस तरह से बयान देना कतई शोभा नहीं देता है। नीतीश कुमार के इस अमर्यादित बयान से पूरे बिहार के नारी जाति का अपमान हुआ है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored -

- Sponsored -