खोदावंदपुर का एकलौता चिरांग अभियंता का चेन्नई में हुआ निधन,परिजन समेत ग्रामीणों में मचा कोहराम

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर पंचायत के बजही मटिहानी निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक चन्देश्वर राय का पुत्र 35 वर्षीय इंजीनियर राहुल कुमार का अकास्मितक निधन बुधवार की शाम तमिलनाडु के चेन्नई शहर में हो गया।

स्वजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल कुमार अपने साथियों के साथ बॉलीबॉल खेल रहा था। इसी क्रम में उसके सीने में दर्द होने से खेलते ही खेलते जमीन पर गिर गया। तत्क्षण उसके साथियों ने उसे इलाज के लिए बगल के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देखते ही चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की माने तो ई. राहुल कुमार जितना देखने में सुन्दर था उतना ही संस्कारी और मिलनसार था।

जिस कारण सबके दिलों में बसता था। उक्त युवक एक मल्टी नेशनल कंपनी मे ऐस्क्विटीव पद पर कार्यरत था जो हाल ही में अमेरिका और दुबई में अपनी कंपनी का प्रतिनिधित्व कर वापस भारत लौटा था। राहुल द्वारा वहां की खूबसूरत तस्वीर जो उसने शेयर किया था उसे देखकर गांव वाले भावुक होकर उन यादों को तरोताजा कर गमगीन हो रहे हैं। राहुल अपने परिवार का एकलौता चिराग था।

Midlle News Content

जिसके बुझ जाने से वृद्ध 65 वर्षीय मां माला देवी,70 वर्षीय अवकाश प्राप्त पिता चन्देश्वर राय,एक मात्र शादीशुदा बहन अनिला भारती 32 वर्षीय जवान इंजीनियर की पत्नी नेहा कुमारी एवं दो छोटी छोटी बच्ची क्रमशः 7 वर्षीय मेगी और 4 वर्षीय मिनी के चीख पुकार से परिवार का पूरा माहौल गमगीन हो चुका है। बुढापे का एकमात्र सहारा टूटने से पिता चन्देश्वर और माता माला बेसुध पड़े है।

अपनी दुनिया लूटा चुकी पत्नी और पिता का साया खो चुकी नन्ही गुड़िया के करुण क्रंदन से वहां मौजूद लोगो की आंखों से आंसू थमने का नाम नही ले रहा था। यह हृदय विदारक दृश्य देख लोग कह रहे थे कि “ई कि कैलहो हो भगवान “। राहुल के निधन से स्वजन ही नही शोकाकुल समूचे गांव में किसी के घर चूल्हा नही जला। मृतक का पार्थिव शरीर चैन्नई से विमान द्वारा पटना लाया जा रहा है। जो शुक्रवार की सुबह आने की संभावनाएं बताई जा रही है। जिससे परिजन समेत गांव के लोगों में मातम् छा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही वामपंथी विचारक डॉ.भगवान प्रसाद सिन्हा , जिला कोंग्रेस अध्यक्ष अर्जुन सिंह , युवा कोंग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह , मुखिया शोभा देवी , उषा देवी , पूर्व मुखिया राम पदार्थ महतो , अनिल कुमार समेत अनेक लोगो ने शोक व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दिया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर से नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -