बेगूसराय में नवमनोनीत भाजपा जिलाध्यक्ष ने की बैठक, ‘नौ साल बेमिसाल’ कार्यक्रम पर हुई चर्चा

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय भाजपा के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा की अध्यक्षता में भाजपा बेगूसराय की प्रथम प्रभावशाली जिला कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न। भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक बरौनी स्थित तथास्तु होटल सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन एवं विकास के नौ साल पुरे होने पर “नौ साल वेमिसाल” कार्यक्रम सहित राजनीतिक, आर्थिक प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा हुई।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने बताया कि भाजपा जिला स्तर पर 30 मई से 30 जून तक महाजनसंपर्क अभियान के साथ जनसभा, प्रखंड स्तर की बैठकों, नेताओं का दौरा कार्यक्रम तय किया है। उन्होंने कहा कि इस महाजनसंपर्क अभियान के तहत एक तरफ केंद्र के विकास कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी जनता को दी जाएगी वही भाजपा के सांगठनिक संरचना को बूथ स्तर तक लोकसभा चुनाव के पूर्व मजबूत कर बेगूसराय लोकसभा में पूर्व के ऐतिहासिक जीत को फिर से दोहराया जाएगा।

Midlle News Content

कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक तरफ जहां देश संपूर्ण विश्व में एक बड़ी ताकत के रूप में उभरा है वही बेगूसराय में श्रीकृष्ण सिंह के साठ के दशक में किए गए विकास कार्यों को 50000 करोड़ की लागत से विकसित स्वरूप में प्रस्तुत किया है। बेगूसराय के सिमरिया में सिक्स लेन सड़क पुल, रेल पुल, एनटीपीसी का जीर्णोद्धार, खाद कारखाने का पुनर्निर्माण, बरौनी रिफाइनरी के विस्तारीकरण एवं पेट्रोकेमिकल इकाई के निर्माण के सपने को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उच्च पथ के फोरलेन बनाने के साथ-साथ नया राष्ट्रीय उच्च पथ 120 बी , एलिवेटेड फ्लाईओवर, जिले में 5 स्टेशनों को अमृत स्टेशनों का दर्जा देने, गाड़ियों के ठहराव सहित विकास कार्यों में 50000 करोड़ से ज्यादा का निवेश संसदीय क्षेत्र के विकास की गौरव गाथा है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेगूसराय संसदीय क्षेत्र में संभव हो सका है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में हमने संसदीय क्षेत्र के 28 से अधिक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों और 58 नई सर को के निर्माण को आकार दिया है जिससे संसदीय क्षेत्र की कोई भी ग्रामीण सड़क अधूरी ना रह सके। राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी के गौरवमई इतिहास, संगठन और कार्यकर्ता के महत्व के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के अतीत के संघर्षों को याद करते हुए इसे अन्य पार्टियों से अलग सेवा पर आधारित संगठन बताया। पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार ने पार्टी के महा संपर्क अभियान एवं नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को लेकर चलाए जाने वाले विशेष सांगठनिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

विधान पार्षद सर्वेश सिंह ने की आर्थिक स्थिति में विकास, भारत के आर्थिक स्थिति के रूप में उदय सहित बेगूसराय में पशु नस्ल सुधार के चलाए जा रहे स्थानीय सांसद के पहल की सराहना करते हुए बेगूसराय के विकास कार्यक्रमों की चर्चा की। विधायक सुरेन्द्र मेहता एवं कुंदन सिंह ने भाजपा के सांगठनिक मजबूती के बल पर आगामी 2024 के लोकसभा एवं 2025 के सातों विधानसभा पर भाजपा के जीत के परचम लहराने का संकल्प व्यक्त किया। भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए जिले में कृषि, शिक्षा, वेरोजगारी, बेलगाम अपराध, बेगूसराय के विकास, दिनकर विश्व विद्यालय की स्थापना सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत राय रखी। कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री संजीव क्षत्रिय ने सांगठनिक कार्यक्रमों की जानकारी दी।

बैठक में बेगूसराय के प्रभारी विकास कुमार सिंह, जिला परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, जिला महामंत्री कुंदन भारती, रामप्रवेश सहनी, राकेश पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष वेवी रजक, पुष्पा राम, सुनील कुमार सिंह, विकास कुमार, रौनक कुमार, कृष्णमोहन पप्पू, मृत्युंजय कुमार वीरेश, जिला प्रवक्ता शुभम कुमार, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष निरंजन कुमार, शिल्पी चौरसिया, अमित देव, रोशन मुन्ना, अर्पिता प्रीतम, सरोजिनी कुशवाहा सहित भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मंच मोर्चा के अध्यक्ष और कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित थे।

- Sponsored -

- Sponsored -