नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवाहन पर नालंदा जिले में राजद ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ एक दिवसीय धरना आयोजित

युवाध्यक्ष मनोज यादव ने स्मार्ट मीटर को स्मार्ट चीटर बताया

डीएनबी भारत डेस्क

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के आवाहन पर पूरे बिहार में स्मार्ट मीटर के खिलाफ आरजेडी का महाधरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में नालंदा जिले परवलपुर प्रखंड और बिहार शरीफ मुख्यालय पर राजद के द्वारा एक दिवसीय महाधरना दिया गया।

महाधरणा को संबोधित करते हुए युवाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि राज्य सरकार स्मार्ट मीटर के नाम पर गरीबों का खून चूसने का काम कर रही है। आज पूरे बिहार की जनता से स्मार्ट पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। राज्य की सरकार बिहार में स्मार्ट मीटर लगाकर गरीबों पर अत्याचार किया जा रहा है।यह स्मार्ट मीटर नहीं बल्कि स्मार्ट चीटर है।

उन्होंने सरकार से सवाल किया कि जब तक गरीबों को शिक्षा, रोजगार और उचित कमाई नहीं मिलेगी, तब तक यह स्मार्ट मीटर किस काम का। राजद नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने इस अत्याचारी नीति को जारी रखा, तो आने वाले समय में राजद एक बड़े जन आंदोलन की शुरुआत करेगा।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -