आगामी 19 अप्रैल को एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह करेंगे नामांकन,जीडी कॉलेज में होगा नामांकन सह आशीर्वाद सभा का आयोजन

 

डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय लोकसभा प्रक्षेत्र 24 से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह 19 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे एवं इसके उपरांत जीडी कॉलेज में आयोजित नामांकन सह आशीर्वाद सभा में शामिल होंगे इस बात की जानकारी भाजपा के जिला प्रवक्ता सह लोकसभा मीडिया प्रभारी शुभम कुमार ने दी ।

Midlle News Content

उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल को दिन के 10:00 बजे सुभाष चौक स्थित एनडीए कार्यालय से प्रत्याशी गिरिराज सिंह नामांकन के लिए प्रस्थान करेंगे वह 11:00 बजे जिलाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल करेंगे एवं इसके उपरांत 11:30 बजे से जीडी कॉलेज में आयोजित नामांकन सह आशीर्वाद सभा में सम्मिलित होंगे।

शुभम कुमार ने जानकारी दी की गिरिराज सिंह के नामांकन में बिहार के उपमुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी लोजपा( राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी सहित प्रदेश व जिले के कई गणमान्य नेता शामिल होंगे। शुभम कुमार ने कहा कि गिरिराज सिंह जी के नामांकन को लेकर जिले वासियों में काफी उत्साह है ,गिरिराज सिंह का नामांकन ऐतिहासिक होगा।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -