नवरात्रि मेला के अवसर पर मैहर स्टेशन पर 05 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

यात्रियों की सुविधा के लिए हाजीपुर मुख्यालय ने लिया फैसला

नवरात्रि मेला के अवसर पर मैहर स्टेशन पर 05 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

डीएनबी भारत डेस्क 

नवरात्रि मेला के अवसर पर रेलवे प्रशासन द्वारा श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित गाड़ियों का 05 मिनट का अस्थाई ठहराव मैहर स्टेशन पर प्रदान किया गया है। इस संबंध में हाजीपुर मुख्यालय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने विभागीय जानकारी दी है।

Midlle News Content

डाउन दिशा की ट्रेनें –

1. वलसाड से 05 से 12 अक्टूबर, 2024 तक चलने वाली 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 15.25 बजे पहुॅच कर 15.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
2. छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल, कोल्हापुर से 04 से 11 अक्टूबर, 2024 तक चलने वाली 11045 छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल, कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 17.30 बजे पहुॅच कर 17.35 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
3. लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 07 से 14 अक्टूबर, 2024 तक चलने वाली 15268 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 10.50 बजे पहुॅच कर 10.55 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
4. पूर्णा जं. से 03 से 10 अक्टूबर, 2024 तक चलने वाली 17610 पूर्णा जं.-पटना एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 10.50 बजे पहुॅच कर 10.55 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
5. बांद्रा टर्मिनस से 07 से 14 अक्टूबर, 2024 तक चलने वाली 22971 बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 15.25 बजे पहुॅच कर 15.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

अप दिशा की ट्रेनें –

1. मुजफ्फरपुर से 07 से 14 अक्टूबर, 2024 तक चलने वाली 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 12.00 बजे पहुॅच कर 12.05 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
2. धनबाद से 07 से 14 अक्टूबर, 2024 तक चलने वाली 11046 धनबाद-छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल, कोल्हापुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 22.35 बजे पहुॅच कर 22.40 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
3. रक्सौल से 05 से 12 अक्टूबर, 2024 तक चलने वाली 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 11.40 बजे पहुॅच कर 11.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
4. पटना से 05 से 12 अक्टूबर, 2024 तक चलने वाली 17609 पटना-पूर्णा जं. एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 17.25 बजे पहुॅच कर 17.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
5. पटना से 02 से 16 अक्टूबर, 2024 तक चलने वाली 22972 पटना-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 08.25 बजे पहुॅच कर 08.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

- Sponsored -

- Sponsored -