नालंदा: नववर्ष के मौके पर राजगीर में उमड़ी पर्यटकों की भिड़, तीन लाख लोगो ने गर्म कुंड में लगाया आस्था की डुबकी

 

डीएनबी भारत डेस्क

नववर्ष को लेकर अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में भी पर्यटकों की भीड़ उमड़ी बिहार, झारखंड, कोलकाता,मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश,उड़ीसा के अलावे विदेशी सैलानियों का जत्था राजगीर पहुंच रहे है। हालांकि सोमवार को लेकर नेचर सफारी जू सफारी को बंद रखा गया। जिसको लेकर प्रशासन के द्वारा पूर्व में ही सूचना दी गई थी।

Midlle News Content

राजगीर कुंड स्थित गरम कुंड में नव वर्ष के मौके पर ढाई से 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी भी लगाई। राजगीर के कई पिकनिक स्पॉट पर भी लोगों की भीड़ देखी गई। नव वर्ष के पूर्व से ही राजगीर में पर्यटकों का आना शुरू हो चुका था। पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने कहा की नववर्ष को लेकर राजगीर के सोन भंडार रोपवे घोड़ा कटोरा गरम कुंड वेणुवन समेत कई इलाकों में सुरक्षाकर्मियों की भी तैनाती की गई है।

पर्यटको की भीड़ को देखते हुए रूटचार्ट में कई बदलाव किया गया है। राजगीर में पिकनिक के साथ पर्यटन और ट्रैकिंग की भी सुविधा की गई है इसीलिए सैलानियों की पहली पसंद राजगीर है। राजू में घूमने आए पर्यटकों ने भी राजगीर की वादियों और अन्य जगहों पर घूम कर नव वर्ष का लुफ्त उठाया।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored -

- Sponsored -