नरेंद्र मोदी ने पूरे दुनिया में भारत को अग्रणी राष्ट्र बनाया है जिस दिन 400 के पार होंगे भारत विश्व गुरु बनेगा – गिरिराज सिंह

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय-में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू यादव और अखिलेश यादव के द्वारा भाजपा के 400 सीट जीतने पर संविधान खत्म करने के आरोप के सवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि आज आया तो नरेंद्र मोदी ने पूरे दुनिया में भारत को अग्रणी राष्ट्र बनाया है जिस दिन 400 के पार होंगे भारत विश्व गुरु बनेगा, यही नरेंद्र मोदी और देश का सपना है।

Midlle News Content

देश जितना मजबूत होगा उतना नरेंद्र मोदी मजबूत होंगे, उतना देश के बाहर दुनिया में भारत की विश्वगुरु की ओर अग्रसर होगा। लालू जी नरेंद्र मोदी परिवार वादी नहीं है अखिलेश जी , नरेंद्र मोदी राष्ट्रवादी हैं राष्ट्र के लिए जीते हैं राष्ट्र के लिए मरते हैं। इसके साथ गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के द्वारा वन नेशन वन इलेक्शन को संघीय ढाचा के विरोध में बताने पर हमला बोलते हुए कहा कि

कांग्रेस पार्टी बाबा साहब अंबेडकर ने जब संविधान बनाया था तो 62 तक देश के विपरीत ही काम हुआ था वन इलेक्शन वन नेशन कांग्रेस यही कह रही है, कांग्रेस को समझ में नहीं आ रहा है क्या बोलना है क्या नहीं बोलना है। देश के लिए सबसे उपयुक्त है वन नेशन वन इलेक्शन, कॉमन सिविल कोर्ट एक देश है एक कानून यह सब जरुरी है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -