नालंदा में शराब के नशे में धुत्त बदमाशों ने धान की 5 पुंज में लगाई आग, धान का पुंज जलकर हुआ खाक

नालंदा जिला के रहुई थाना क्षेत्र के कुतुपुर गांव की घटना, विरोध करने पर एक वृद्ध किसान को बदमाशों ने जमकर पीटा।

नालंदा जिला के रहुई थाना क्षेत्र के कुतुपुर गांव की घटना, विरोध करने पर एक वृद्ध महिला किसान को बदमाशों ने जमकर पीटा।

डीएनबी भारत डेस्क 

Midlle News Content

नालंदा जिला के रहुई थाना क्षेत्र के कुतुपुर में बदमाशों ने खलिहान में लगे 5 धान की पूंज में आग लगा दिया। जिससे धान की पूंज जलकर खाक हो गई। इस संबंघ में स्थानीय ग्रामीण अश्वनी कुमार ने बताया कि गांव के कुछ बदमाश शराब के नशे में धुत्त होकर खलिहान में रखे 5 धान की पूंज में बदमाशों ने आग लगा दिया।

जिससे धान पूंज धूं धूं कर जलकर खाक हो गया। आग लगाने के बाद बदमाशों ने एक वृद्ध महिला के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। बदमाशों के इस तांडव को देख ग्रामीणों ने बदमाशो को पकड़ लिया। बदमाशो को पकड़कर धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस बदमाशो को गिरफ्तार कर थाना ले आई।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored -

- Sponsored -