सड़क दुर्घटना में सुरक्षा प्रहरी की दर्दनाक मौत

नालंदा जिला के वेन थानाक्षेत्र अंतर्गत डेंटल काॅलेज के पास की घटना।

नालंदा जिला के वेन थानाक्षेत्र अंतर्गत डेंटल काॅलेज के पास की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

 नालंदा जिला के वेना थाना क्षेत्र इलाके स्थित डेंटल कॉलेज के पास हाइड्रा ट्रक ने सुरक्षा प्रहरी विक्की सिंह को कुचल दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक की पहचान बड़हैया निवासी विक्की सिंह के रूप में की गई है।

Midlle News Content

घटना के संबंध में डेंटल कॉलेज में पदस्थापित अन्य सुरक्षा प्रहरी ने बताया कि विक्की सिंह पिछले 2 सालों से सुरक्षा प्रहरी के रूप में काम कर रहा था। आज शाम में वह डेंटल कॉलेज से भागन बीघा बाजार सब्जी लाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान सड़क निर्माण कार्य में लगे हाइड्रा ट्रक ने विक्की सिंह को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही डेंटल कॉलेज में कार्यरत सभी सुरक्षा प्रहरी आक्रोशित हो गए और उन्होंने आरोप लगाया कि घटना की सूचना के बावजूद डेंटल कॉलेज का कोई भी पदाधिकारी मृतक परिजन से मिलने नहीं पहुंचा जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं घटना की सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक परिजन को तत्काल 20 हजार का मुआवजा राशि दी एवं आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored -

- Sponsored -