व्यवसाई के घर में घुस हथियार के बल पर बंधक बना बदमाशों ने की लूट

0

डीएनबी भारत डेस्क

 

नालंदा के अस्थावां थाना इलाके के मल्लिक टोला बस्ती में बेखौफ बदमाशों ने रविवार की देर रात किराना व्यवसायी के घर हथियार के बल पर परिवारवालों को बंधक बना कर लूट की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित व्यवसायी वरुण साव के पुत्र गुड्डू कुमार ने बताया कि रात्रि में 8 से 10 की संख्या में नकाबपोश बदमाश दीवार के सहारे घर में घुस गए। घर मे घुसने के बाद परिवार के लोगों के साथ मारपीट करते हुए हथियार के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद गोदरेज खुलवा कर 1 लाख नगद समेत 5 लाख का सामान लूट लिया।

Midlle News Content

घटना को अंजाम देने के बाद मेन गेट खुलवा कर सभी मौके से फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। उनका आरोप है कि आसपास नशेड़ीयों और जुआरियों का अड्डा रहता है। इस कारण आए दिन छिनतई और मारपीट की घटना इलाके में भर्ती रहती है पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है इससे इन लोगों का मनोबल बड़ा रहता है।

अस्थावां थानाध्यक्ष शोएब अख्तर ने बताया कि व्यवसायी द्वारा घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored -

- Sponsored -