जमीनी विवाद में दबंगों ने एक परिवार के पांच लोगों को किया गंभीर रूप से घायल

नालंदा जिला के बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत पतुआना गांव की घटना।

नालंदा जिला के बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत पतुआना गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला में दबंगों के हौसले बुलंद है लगातार छोटी सी विवाद को लेकर गोलीबारी और मारपीट करना दबंगों के लिए मामूली बात हो गई है। ताजा मामला बिहार थाना क्षेत्र इलाके के पतुआना गांव की है जहां जमीनी विवाद में एक ही परिवार के पांच लोगों के साथ दबंगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

Midlle News Content

घटना के संबंध में जख्मी ने बताया की अपने ही गोतिया धीरज यादव, नीरज यादव, राइट यादव से जमीन का विवाद चल रहा था। हालांकि जमीन के विवाद को लेकर स्थानीय प्रशासन ने अनुज यादव के पक्ष में फैसला दिया। फैसला आने के बाद अनुज यादव अपने पति-पत्नी और दो बच्चियों के साथ खेतों में काम कर रहे थे।

इसी दौरान आधा दर्जन की संख्या में दबंगों ने लाठी डंडे और कुदाल से मारपीट कर उनको एवं उनके परिवार को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस दौरान दबंगों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से कई राउंड फायरिंग भी की। जिसमे पूरा परिवार बाल बाल बच गया। फिलहाल सभी का इलाज बिहारशरीफ सदर अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored -

- Sponsored -