नालंदा में लोहे की सरिया से पीट पीटकर मजदूर की हत्या

नालंदा जिला के बिहार थाना क्षेत्र इलाके के फातिमा नगर के नेहाल मस्जिद के पास की घटना।

नालंदा जिला के बिहार थाना क्षेत्र इलाके के फातिमा नगर के नेहाल मस्जिद के पास की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के बिहार थाना क्षेत्र इलाके के फातिमा नगर के नेहाल मस्जिद के पास खून से लथपथ एक मजदूर का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी मच गई। मृतक मजदूर की पहचान सुफीनगर के मोहम्मद मुन्ना के रूप में की गई है। घटनास्थल पर से खून से सना एक लोहे की रॉड भी बरामद की गई है।

Midlle News Content

इससे यह साफ प्रतीत होता है यह मजदूर की हत्या इसी लोहे की रॉड से पीट-पीटकर की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ बढ़ गई और लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश भी देखा जा रहा था। रिश्तेदारों ने बताया कि मोहम्मद मुन्ना मजदूरी का काम करता था और उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी।

मजदूर मोहम्मद मुन्ना की हत्या किन कारणों से हुई इस बात का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। मोहर्रम को लेकर प्रशासन के द्वारा पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया था बावजूद एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।फिलहाल बिहार थाना पुलिस की टीम शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored -

- Sponsored -