नालंदा में दहेज के खातिर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की गला दबाकर की हत्या, मायके वालों ने लगाया आरोप

नालंदा जिला के बिंद थाना क्षेत्र के जहाना गांव की घटना।

नालंदा जिला के बिंद थाना क्षेत्र के जहाना गांव की घटना।
डीएनबी भारत डेस्क 
नालंदा जिला के बिंद थाना क्षेत्र के जहाना गांव में दहेज के खातिर विवाहिता की गला दबाकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मृतका के रिश्तेदार ने हत्या का आरोप पति सास और देवर के ऊपर लगाया है।
Midlle News Content
मृतका के भाई ने कहा कि विवाहित रीना देवी को दहेज के खातिर उसके पति और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा प्रताड़ित और मारपीट किया जाता था। शादी के वक्त दहेज में डिमांड के मुताबिक हर सामान दिया गया था। बावजूद ससुराल पक्ष के लोगों का लालच कम नहीं हुआ।
मृतका रीना देवी के पति दिनेश प्रसाद रेलवे में नौकरी करते हैं। मृतका की पुत्री के द्वारा ही हत्या की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी। जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।
नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored -

- Sponsored -