बिहारशरीफ में सप्तमी के दिन कई पूजा पंडालों में माता की पट खुला, श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नालंदा जिला के बिहारशरीफ में सप्तमी के दिन कई पूजा पंडाल में माता दर्शन को खुला पट।

नालंदा जिला के बिहारशरीफ में सप्तमी के दिन कई पूजा पंडाल में माता दर्शन को खुला पट।

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहारशरीफ में सप्तमी के दिन कई पूजा पंडालों में माता का आज पट खुल गया। वियावानी गांव में माता के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने माता के जयकारे लगाए। वियावानी गांव में दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा में माता की पट सुबह बारह बजे खोली गई।

Midlle News Content

पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। लोगों ने माता से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पुजारी ने बताया कि इस बार दुर्गा पूजा में विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। पट खुलते ही माता का आगमन हो चुका है।

माता की कृपा से कोढ़ को काया निर्धन को माया बांझन को पुत्र प्राप्त होता है। बिहार शरीफ में सप्तमी के दिन कई अन्य पूजा पंडालों में भी माता की पट खोली गई। इनमें बिहार शरीफ के भैसासुर, मोहद्दीनगर, बड़ी पहाड़ी, छोटी पहाड़ी मोगलकुआं, सोहसराय, अंबेर, सहोखर के पूजा पंडाल शामिल हैं।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored -

- Sponsored -