नप बीहट में 138 करोड़, 46 लाख, 7 हजार 736 रुपया का सर्वसम्मति से बजट पारित

नप बीहट में 16 करोड़ ,53 लाख 92 हजार, 736 रुपया का लाभ बजट पारित, सर्वसम्मति से सभी वार्ड पार्षदों ने बजट पारित किया।

नप बीहट में 16 करोड़ ,53 लाख 92 हजार, 736 रुपया का लाभ बजट पारित, सर्वसम्मति से सभी वार्ड पार्षदों ने बजट पारित किया।

डीएनबी भारत डेस्क

नप बीहट के सामान्य बोर्ड की बैठक अध्यक्ष सह मुख्य पार्षद बबीता देवी की अध्यक्षता नगर परिषद बीहट के सभागार में शनिवार को आयोजित की गई। वहीं मुख्य पार्षद बबीता देवी ने नप बीहट के बजट को विस्तार पूर्वक पढ़कर सदन को अवगत कराया। उसके बाद सर्वसम्मति से नप बीहट के सामान्य बोर्ड एवं सशक्त स्थायी समिति के द्वारा सर्वसम्मति से बजट पारित किया गया।

मुख्य पार्षद बबीता देवी ने बताया कि नप बीहट में वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए 138 करोड़ 46 लाख, 7 हजार 736 रुपया का बजट पारित किया गया है। जिसमें अनुमानित व्यय 121 करोड़, 92 लाख, 15 हजार रुपया है। यानी 16 करोड़ ,53 लाख 92 हजार, 736 रुपया का लाभ का बजट पारित किया गया है।

Midlle News Content

इस बजट में शहरी गरीब के लिए विकास कार्य हेतु अनुमानित राजस्व प्राप्ति हेतु 41 करोड़, 69 लाख, 51 हजार रुपया, जबकि पूंजीगत प्राप्ति 81 करोड़ 15 लाख रुपया, राजस्व भुगतान 40 करोड़, 22 लाख, 15 हजार रुपया, पूंजीगत भुगतान 81 करोड़, 70 लाख रुपया रखा गया है।

जिसमें साफ सफाई कार्य हेतु 01 करोड़, 25 लाख रुपया, लावारिश शव का निस्तारण हेतु 2 लाख रुपया, संक्रमण रोगों से निराकरण हेतु 2 लाख 50 हजार रुपया, आवास योजना में 10 करोड़ रुपया, स्वच्छ भारत मिशन में 50 लाख रुपया, कबीर अंत्येष्टि में 75 लाख, आजीविका मिशन में 2 करोड़, जल जीवन हरियाली में 1 करोड़, पार्क, खेल मैदान, बस स्टैंड में 2 करोड़, सार्वजनिक एवं सुलभ शौचालय में 1 करोड़, वेंडर जोन में 75 लाख, पक्की सड़क में 5 करोड़, नाला एवं ड्रेनेज में 2 करोड़ 50 लाख, नल जलापूर्ति में 3 करोड़ 75 लाख, विधुत आपूर्ति/ प्रकाश व्यवस्था में 2 करोड़, डस्टबीन में 25 लाख, सफाई उपकरण में 1 करोड़ 50 लाख रुपया, अन्यान्य में 1 करोड़ 50 लाख रुपया खर्च होंगे।

वहीं बजट को लेकर विस्तार से जानकारी देते हुए नप बीहट के कार्यपालक पदाधिकारी मो नसीमुद्दीन खान ने बताया कि नप बीहट क्षेत्र में विकास कार्य को लेकर सभी 37 वार्डों में वार्ड सभा आयोजित कर प्रत्येक वार्डों से तीन – तीन योजना लिया जाएगा। जिसमें से प्राथमिकता के आधार पर एक योजना को प्रथम फेज में चयनित कर लिया जाएगा। यह कार्य चालू सप्ताह में प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राशि प्राप्त होते ही योजना का क्रियान्वयन हेतु आदेश दिया जाएगा। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि राशि की आवंटन प्राप्त होते जल्द ही बकाया भुगतान करने का भी आदेश दिया जाएगा।

वहीं बैठक में मुख्य पार्षद बबीता देवी, उप मुख्यपार्षद ऋषिकेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी मो नसीमुद्दीन खां, प्रधान लिपिक राजकुमार, पूर्व मुख्य पार्षद सह वार्ड पार्षद अशोक कुमार सिंह, अशोक सिंह, नेहा पटेल, मैमून निंसा, नीलम देवी, आशा कुमारी, रुन्नी कुमारी, रेणु देवी, खुशबू कुमारी, सोनम देवी,उषा देवी, दीपक कुमार मिश्रा, पीताम्बर मिश्रा, प्रवीण कुमार, प्रमिला देवी, सुभद्रा देवी सहित 37 वार्ड पार्षदों में तीन सदस्य को छोड़कर सभी वार्ड पार्षद मौजूद थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -