नदी में तैरता हुआ अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में मची सनसनी, हत्या की जताई जा रही आशंका

 

पुलिस मौके पर पहुंची नगरनौसा थाना क्षेत्र के धर्मपुर पुल भद्दू बीघा रोड की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले में अहले सुबह नगरनौसा थाना क्षेत्र के भदरू बीघा स्थित दो धर्मपुर पुल के पास पइन में एक महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

Midlle News Content

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया। महिला का महिला की चेहरे पर गहरे जख्म के चोट का निशान है। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस महिला की पहचान व घटना की जांच में लगी है। महिला का शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की हत्या कर शव को पइन में फेक दिया गया। बहरहाल यह जांच का विषय है। जांच के बाद ही घटना की सत्यता की जानकारी हो पाएगी।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -